अंबिकापुर

बैग में 1.15 करोड़ का सोना और 13 लाख नकद लेकर शहर के होटल में रुका था पश्चिम बंगाल का व्यक्ति, ये थी मंशा

Illegal Gold seized: शहर में सोना खपाने की थी तैयारी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहर के कंचन होटल में छापा (Raid in hotel) मारकर आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस को उपलब्ध नहीं करा पाया वैध दस्तावेज (Legal documents)
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2022, 8:26 PM IST
Illegal gold seized
Police seized 1.15 crore gold jewllery and 13 lakh cash

अंबिकापुर. Illegal gold seized: सरगुजा पुलिस ने 1 करोड़ से भी अधिक रुपए के अवैध सोने के जेवरात के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 13 लाख से अधिक नगदी भी जब्त किया है। आरोपी के पास 1 किलो 667 ग्राम 860 मिलीग्राम सोना रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। आरोपी शहर के एक होटल में इतने जेवर लेकर रुका था। वह कोलकाता पश्चिम बंगाल (West bengal) से अवैध सोना लाकर अंबिकापुर में खपाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


मामले का खुलासा करते हुए एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आईजी अजय यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा त्योहारों के दौरान होटल, लॉज व ढाबों में लगातार जांच कर शहर की सुरक्षा को प्रभावी करने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान सरगुजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध सोने के जेवरात रखकर शहर के सदर रोड स्थित एक होटल में रुका है।

सूचना मिलते ही एएसपी विवेक शुक्ला व नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग ने पूरी टीम के साथ घेराबंदी कर कंचन होटल के रूम नंबर 106 को खुलवाया। यहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम विष्णु कुमार तासावर पिता विजय कुमार 42 वर्ष महक नंबर 138 नेताजी सुभाष रोड, हावड़ा, कोलकाता पश्चिम बंगाल बताया।

पुलिस ने संदेही को कब्जे में लेकर उसके पास रहे काले रंग के बैग की तलाशी ली। बैग में सोने के हार, कंगन समेत अन्य जेवरात व भारी मात्रा में नगद रुपए देख पुलिस भी हैरान रह गई।


भारी मात्रा में जेवरात रखने के नहीं थे दस्तावेज
पुलिस ने सोने के जेवरात व नगद रुपए को जब्त कर वजन कराया तो 1 किलो 667 ग्राम व 860 मिली ग्राम सोना पाया गया। जब्त सोने के जेवरों की कीमत 1 करोड़ 15 लाख 76 हजार 136 रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को उक्त सोने के जेवरात रखने के संबंध नोटिस दिया गया।

नोटिस के जवाब में मौके पर कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। इसके बाद पुलिस ने सोने के जेवरात व नगद 13 लाख 7 हजार 600 रुपए जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अंबिकापुर में थी खपाने की तैयारी
आरोपी 1 किलो 667 ग्राम 860 मिली ग्राम सोने का जेवरात कोलकाता पश्चिम बंगाल से लाकर अंबिकापुर में खपाने की तैयारी में था। धनतेरस व दिवाली के अवसर पर स्थानीय व्यवसायियों से मिलीभगत से उक्त जेवरात को खपाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से और जानकारी प्राप्त कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत