अंबिकापुर. Commits suicide: शहर के अलग-अलग जगहों पर 3 युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कोरिया जिले के शिवपुर-चरचा निवासी युवक की लाश गांधीनगर थाना से करीब आधा किलोमीटर दूर अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर सडक़ किनारे झाड़ी की टहनी में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक ने पहले भी आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों ने उसे देख लिया था और उसे समझाकर वहां से भेज दिया था। वहीं शहर के चांदनी चौक व नवागढ़ में 2 युवकों ने अपने-अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन दोनों की आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।