अंबिकापुर

ऑपरेशन ऑक्टोपस-20: बूढ़ापहाड़ में नक्सलियों ने छिपा रखी थी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त की मंशा

Explosive materials: सुरक्षा बलों ने 10 किलो का 17 सिलेंडर बम, 74 खाली सिलेंडर, 7 किलो वायर, दो से तीन किलो का 19 टिफिन बम, 9 सीरीज बम, तीन से पांच किलो का चेक वल्भ बम नौ, 12 प्रेशर बम समेत अन्य सामग्री की बरामद
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 9:22 PM IST
ऑपरेशन ऑक्टोपस-20: बूढ़ापहाड़ में नक्सलियों ने छिपा रखी थी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त की मंशा
Maoists explosive

अंबिकापुर/कुसमी. छत्तीसगढ़ व झारखंड सीमा से लगे बूढ़ापहाड़ से एक बार फिर काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। यह कार्रवाई झारखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑक्टोपस-20 के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा की गई है। जबकि पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ व झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे दोनों टीमों द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पूर्व छत्तीसगढ़ टीम द्वारा कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के डर से माओवादियों ने झारखंड सीमा के बूढ़ापहाड़ में काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी थी। झारखंड के सुरक्षा बलों ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है।


झारखंड के लातेहार एसपी के अनुसार बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को टारगेट कर बिछाए गए सिलेंंडर और टिफिन बम को बरामद किया गया है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 किलो का 17 सिलेंडर बम, 74 खाली सिलेंडर, 7 किलो वायर, दो से तीन किलो का 19 टिफिन बम,


9 सीरीज बम, तीन से पांच किलो का चेक वल्भ बम नौ, 12 प्रेशर बम, दो सौ मीटर तार, इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर 68, चार सौ मीटर साधारण तार, एक ड्रील मशीन, माओवादियो का दो लाल झंडा, इलेक्ट्रानिक स्विच आठ पीस,

बैट्री क्लिप 10 पीस, काफी मात्रा में दवा समेत अन्य जरूरत का सामान बरामद किया गया है। बूढा पहाड़ में चल रहा ऑपरेशन लातेहार पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान का हिस्सा है।


संयुक्त टीम का जारी रहेगा अभियान
नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ व झारखंड की सुरक्षा टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई जारी है। चुनचुना पुंदाग में सीआरपीएफ कैंप बनाए गए हैं। झारखंड की टीम द्वारा कार्रवाई कर काफी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
अजय यादव, आईजी

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत