अंबिकापुर. Murder and buried body: 11 दिन पूर्व घरेलू विवाद पर शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को घर के पीछे बाड़ी में दफन कर दिया था। घर में पति-पत्नी दोनों रहते थे, जबकि 2 बच्चे मनेंद्रगढ़ हॉस्टल में रहकर कक्षा दसवीं और चौथी में पढ़ाई करते हैं। बच्चे जब घर आए तो यहां सन्नाटा पसरा था। घर में मां नहीं दिखी तो बच्चों ने पिता से पूछताछ की। उसने मां के घूमने जाने की बात कहकर बच्चों को गुमराह किया। इसी बीच शनिवार को कुत्तों ने बाड़ी में दफन महिला की लाश को खोद कर निकाल दिया। बेटा ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी। तब तक आरोपी पिता घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में महिला के शव को कब्र (Grave) से निकलवा कर मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।