अंबिकापुर. Shocking news: समूह से लोन निकालकर और २ मासूम बच्चों को पिता के पास छोडक़र महिला दिल्ली चली गई। इधर बैंक के लोन की वसूली व दोनों बच्चों के परवरिश न हो पाने से परेशान ने पिता ने खौफनाक कदम उठाया। दोनों मासूम बच्चों को फांसी पर लटाकर कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने सबसे पहले डेढ़ वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाया। इसके बाद सो रहे दूसरे बेटे की हत्या करने उसे लाने गया तो इस दौरान रिश्ते का जीजा उठ गया। इसलिए उस बच्चे की जान बच गई। इसके बाद खुद फांसी लगाने की कोशिश की पर रस्सी टूट जाने से वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से मासूम बेटे की लाश को नाले के किनारे फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।