अंबिकापुर

Political news: बिहार के पूर्व सांसद सुशील सिंह बोले- अपने गांव जाकर BJP और NDA की डबल इंजन सरकार के समर्थन में फैलाएं जन जागरूकता

Political news: एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे अंबिकापुर, भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से की चर्चा, छत्तीसगढ़ में रहने वाले बिहार के लोगों से की अपील
2 min read
Political news: बिहार के पूर्व सांसद सुशील सिंह बोले- अपने गांव जाकर BJP और NDA की डबल इंजन सरकार के समर्थन में फैलाएं जन जागरूकता
Former MP Sushil Singh

अंबिकापुर. एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अंबिकापुर पहुंचे बिहार के औरंगाबाद के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह (Political news) ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की। पत्रकारवार्ता में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और देशभर से कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों के चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

सुशील सिंह ने बताया कि देशभर में बिहार मूल के लगभग 2 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं, जिनसे आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने गांव जाकर भाजपा और एनडीए की डबल इंजन सरकार (Political news) के समर्थन में जन जागरूकता फैलाएं। छत्तीसगढ़ के लगभग 7 से 8 जिलों में बसे बिहारी भाई-बहनों से भी वे इसी उद्देश्य से मिलने आए हैं।

BJP workers

इस अवसर(Political news) पर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, पार्षद मनीष सिंह, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंहदेव, उपेन्द्र सिंह, मितेंद्र कुमार सिंह, मधु चौधरी, विकास पाण्डेय, आलोक दुबे, अंकित जायसवाल, रूपेश दुबे, मनोज कंसारी, रमेश जायसवाल, दीपक सिंह तोमर, मयंक जायसवाल, मनोज सोनी,

अवधेश सोनकर, निरंजन राय, दीपक यादव, रविकांत उरांव, श्वेता गुप्ता, किरण सिंह, शुभ्रा सोनी, प्रियंका गुप्ता, राहुल जायसवाल, नीलम रजवाड़े, प्रिया सिंह, इंदु गुप्ता, प्रियंका चौबे, सीमा कश्यप, पंकज गुप्ता, अनुराग शुक्ला, निशांत सिंह, सूरज, अंशुमान गर्ग, संदीप सोनी, आनंद सिंह, कृष्णा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Political news: ‘सडक़ मरम्मत को लेकर सीएम से चर्चा’

उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली सडक़ के मरम्मत और बिहार की राजधानी से जोडऩे वाले एक्सप्रेस वे (Political news) पर भी चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Updated on:
03 May 2025 09:15 pm
Published on:
03 May 2025 09:15 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका