सरगुजा जिले के 7 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 5 पर भाजपा जबकि 2 पर कांग्रेस को जीत (BDC President Election Results) मिली। जिन जनपदों में भाजपा की जीत हुई, उनमें सीतापुर, मैनपाट, लखनपुर, लुंड्रा व बतौली शामिल है। जबकि अंबिकापुर व उदयपुर जनपद में कांग्रेस काबिज हुई। जनपदों में मिली जीत के बाद भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।