अंबिकापुर

युवतियों को भेजता था फ्रेंड रिक्वेस्ट, एक्सेप्ट होते ही करने लगता था ये घिनौना काम

युवतियों व महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत, आईपी एड्रेस ट्रेस कर पुलिस ने युवक को धरदबोचा
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 9:43 PM IST
Dirty pic
dirty pic

अंबिकापुर. एक युवक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पहले तो युवतियों व महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। जब वे उसे एक्सेप्ट कर लेती थीं तो उनके फेसबुक पर अश्लील फोटो और मैसेजेस भेजता था। इससे वे शर्मसार हो रही थीं। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपी एड्रेस ट्रेस किया तो वह शहर का ही एक 22 वर्षीय युवक निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह फर्जी फेसबुक आईडी से युवतियों व महिलाओं को परेशान करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

युवतियों व महिलाओं के फेसबुक आईडी पर एक युवक द्वारा अश्लील फोटो व मैसेज भेजा जा रहा था। इसकी शिकायत कुछ दिन पूर्व डिगमा निवासी एक युवती व सुभाषनगर निवासी एक महिला ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि कोई फर्जी आईडी से उनके साथ ये काम कर रहा है। उसकी इस घिनौनी हरकत से वह काफी परेशान हो गई हंै।

लगातार मिली 2 अलग-अलग शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले की जांच में जुट गई। गांधीनगर पुलिस ने सायबर सेल को इस काम में लगाया। इस दौरान पता चला कि शहर का ही एक युवक महिलाओं को परेशान कर रहा है।

आईपी एड्रेस के माध्यम से पुलिस ने दर्रीपारा निवासी प्रिंस कश्यप पिता दीनानाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि वह फर्जी फेसबुक आईडी बना कर महिलाओं और युवतियों को परेशान करता था।

वहीं उन्हें आपत्तिजनक फोटो और मैसेज भेजा करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 354ग, 354ध, 509ख, 66ई, 67 और 67ए के तहत कार्रवाई की है। युवक के पकड़े जाने के बाद महिलाओं ने राहत की सांस ली है।

Published on:
Also Read
View All
Football News: संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर सरगुजा इलेवन का कब्जा, नाइस क्लब बलसेढ़ी को 1-0 से हराकर जीता खिताब

Ambikapur Dog Bite: होटल में महिला को कुत्ते ने काटा, फिर घरवालों की एक गलती पड़ी भारी, 15 दिन में ही हो गई मौत

IIT की तर्ज पर अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज को मिली CGIT की सौगात, बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा नामकरण

Ambikapur Fraud Case: इंस्टाग्राम पर अल्ट्राटेक सीमेंट का देखा विज्ञापन, क्लिक करते ही आया सेल्स मैनेजर का फोन, लग गई 4.13 लाख की चपत

Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम