2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात नातिन चिल्लाई तो कमरे में भागती आई नानी, देखा तो 2 युवक कर रहे थे दुष्कर्म, फिर…

नानी के घर रह रही थी 26 वर्षीय पीडि़ता, रात में घर में घुसकर युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, वारदात के बाद से हैं फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Aug 2018, 8:40 PM IST

Women

Victim

बिश्रामपुर. 26 वर्षीय एक महिला अपनी नानी के घर में रहती है। 2 अगस्त की रात वह अलग कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दरवाजा खटखटाकर 2 युवक घुस आए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रही नानी दौड़कर वहां पहुंची।

उसके पहुंचते ही दोनों युवक वहां से भाग निकले। पीडि़ता शनिवार को अपनी नानी के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर फरार आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है।


सूरजपुर जिले की 26 वर्षीय एक महिला का बिश्रामपुर थानांतर्गत ग्राम कुरुवां, बीचपारा में नानी का घर है। वह कुछ दिनों से नानी के साथ ही रह रही थी। 2 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह और उसकी नानी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें : बैंक से लौट रहे थे पिता-पुत्र और पीछे से इस शक्ल में आई मौत, पहिए से कुचल गया पिता का सिर

इसी बीच रात करीब 10 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर महिला बाहर निकली तो धक्का देते हुए ग्राम पचिरा निवासी नारायण राजवाड़े व अर्जुन उर्फ छोटू भीतर घुस गए। इसके बाद दोनों उसे कमरे में ले गए और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसी बीच वह चिल्लाई तो बगल के कमरे में सो रही उसकी नानी दौड़कर वहां पहुंची।

उसने देखा तो दोनों युवक उससे दुष्कर्म कर रहे थे। नानी के कमरे में पहुंचते ही दोनों वहां से भाग निकले। इसके बाद 2 अगस्त को महिला अपनी नानी के साथ बिश्रामपुर थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कराई।

पुलिस ने नारायण व अर्जुन उर्फ छोटू के खिलाफ धारा 456, 376 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद से ही दोनों युवक अपने-अपने घर से फरार हैं। पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गई है।