2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक से लौट रहे थे पिता-पुत्र और पीछे से इस शक्ल में आई मौत, पहिए से कुचल गया पिता का सिर

पुत्र गंभीर, तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवारों को लिया चपेट में, पुलिस ने वाहन जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया जुर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Aug 2018, 7:46 PM IST

Man death in accident

Road accident

बिश्रामपुर. पिता-पुत्र शनिवार की सुबह बैंक गए थे। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे रास्ते में ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कुछ दूर जाकर सड़क पर गिरे। इसी बीच पिता के सिर पर ट्रेलर का पहिया चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं पंचनामा व पीएम पश्चात मृतक का शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


सूरजपुर जिले के ग्राम नयनपुर निवासी शिवबरन सिंह शनिवार की सुबह 9 बजे अपने पुत्र प्रमोद के साथ बिश्रामपुर स्थित स्टेट बैंक में गया था। काम निपटाने के बाद दोनों अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 डीसी- 7027 से घर लौट रहे थे। वे बिश्रामपुर-सूरजपुर मार्ग पर स्थित छत्तीसगढ़ ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी- 4609 के चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र सड़क पर कुछ दूर जा गिरे। इसी बीच ट्रेलर पिता का सिर ट्रेलर के पहिए से कुचल गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पुत्र के भी सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल पुत्र को अस्पताल भिजवाया।

इधर पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


परिजन व गांव में पसरा मातम
सड़क हादसे में मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। इधर परिजन घायल प्रमोद के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। गंभीर स्थिति में उसका इलाज जारी है।