अंबिकापुर

राहुल गांधी पहुंचे अंबिकापुर, इधर जयराम रमेश व कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अंबिकाुपर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश व कन्हैया कुमार ने शहर के नारायणी परिसर में की प्रेसवार्ता
2 min read
राहुल गांधी पहुंचे अंबिकापुर, इधर जयराम रमेश व कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
Jairam Ramesh and Kanhaiya Kumar press conference

अंबिकापुर. Rahul Gandhi: राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा अंबिकापुर पहुंच चुकी है। उनकी दोपहर 2 बजे कलाकेंद्र मैदान में आमसभा होगी। इसके बाद वे बलरामपुर के लिए निकल जाएंगे। राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद हैं। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश व कांग्रेसी नेता कन्हैया कुमार ने शहर के खरसिया चौक स्थित नारायणी परिसर में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता पर दोनों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।


प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर एक तरफ अत्याचार कर रही है और दूसरी ओर किसानों के हितैषी रहे चौधरी चरण सिंह व स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया जा रहा है।

केंद्र में यदि हमारी सरकार आती है तो किसानों को एमएसपी का अधिकार दिया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी फसलों का पूरा दाम मिल सके।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में हमारी सरकार ने 72 हजार करोड़ रुपए किसानों का माफ किया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नारी सम्मान, श्रमिकों के अधिकार, किसानों व युवाओं के अधिकार के लिए चल रही है।


बिना ग्राम सभा की अनुमति नहीं खुल सकती खदान
जयराम रमेश ने कहा कि हसदेव आंदोलनकारियों से राहुल गांधी मिले थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि नई खदान बिना ग्रामसभा की अनुमति के नहीं खोला जा सकता। सरकार इनके ऊपर अत्याचार कर रही है। इसकी आवाज हम संसद में उठाएंगे।


केंद्र सरकार किसानों पर कर रही अत्याचार
कन्हैया कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। आसंू पोछने की जगह आंसू गैस छोड़ रही है। हमारी सरकारी आएगी तो एमएसपी का कानूनी अधिकार देंगे।

केंद्र सरकार 1400 करोड़ रुपए चंद आकाओं का कर्ज माफ कर सकती है लेकिन किसानों का नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा किसानों के हित में है।

Published on:
13 Feb 2024 02:05 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video