अंबिकापुर

Raid in fertilizer shop: खाद दुकान में प्रशासनिक टीम ने मारा छापा, बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, दुकानदार को जारी किया गया नोटिस

Raid in fertilizer shop: दुकान से उर्वरक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया प्रयोगशाला, उर्वरक दुकान में कई कमियां एवं अनियमितताएं पाई गईं
less than 1 minute read
Raid in fertilizer shop
Administration team

अंबिकापुर। इन दिनों नकली खाद एवं उर्वरक की बिक्री दुकानों से की जा रही है। 2 दिन पूर्व सूरजपुर में भारी मात्रा में नकली खाद एवं उर्वरक पकड़ा (Raid in fertilizer shop) गया था। इसी कड़ी में सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर विकासखंड लुंड्रा के ग्राम उदारी में मेसर्स नवाज जनरल स्टोर संस्थान में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उर्वरक दुकान में कई कमियां एवं अनियमितताएं पाई गईं।

जांच टीम द्वारा विभिन्न उर्वरकों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। अनियमितताओं हेतु संबंधित प्रोपराइटर शाहिद हुसैन को कारण बताओ नोटिस (Raid in fertilizer shop) जारी करते हुए उनके संस्थान पर वर्तमान में विक्रय प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही की गई।

जांच (Raid in fertilizer shop) में उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान, नायब तहसीलदार मोइनुद्दीन खान, अनुविभागीय कृषि अधिकारी अम्ब्रोस टोप्पो, सहायक संचालक कृषि अभिषेक झा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिबियाना बेक एवं सीआर पैंकरा व कृषि विकास अधिकारी जे. आलम शामिल रहे।

Raid in fertilizer shop: खाद दुकानदारों में हडक़ंप

नकली खाद एवं उर्वरक बिक्री की सूचना (Raid in fertilizer shop) पर प्रशासनिक टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई शुुरु कर दी गई है। कार्रवाई से दुकानदारों में हडक़ंप मचा हुआ है।

Published on:
03 Jun 2025 04:16 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?