अंबिकापुर

दुष्कर्म के आरोपी की जेल में अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर भी नहीं बचा पाए

जशपुर जेल से अंबिकापुर केंद्रीय जेल में कराया गया था शिफ्ट, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती
less than 1 minute read
Dead body
Dead

अंबिकापुर. केन्द्रीय जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी की अचानक रविवार को तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। तीन माह पूर्व जशपुर जेल से केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में शिफ्ट कराया गया था। वह 376 व 511 का आरोपी था।


मध्यप्रदेश के रीवां निवासी 50 वर्षीय भैयालाल पटेल जशुपर जिले के पत्थलगांव में रहकर मिक्चर फैक्ट्री में काम करता था। काम करने के दौरान उसने महिला से दुष्कर्म किया था। तब से वह जशपुर जेल में बंद था।

3 माह पूर्व उसकी जशपुर जेल में तबीयत खराब हुई तो वहां से उसे केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में शिफ्ट कराया गया था। इसके बाद से वह यहीं रह रहा था। इसी बीच 4 अक्टूबर को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।

जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।

जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी मृतक विचारधीन बंदी के परिजन को दे दी है। परिजन के आने के बाद ही शव का पीएम कराया जाएगा।

Updated on:
06 Nov 2018 07:54 pm
Published on:
06 Nov 2018 07:54 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार