अंबिकापुर

Rationalization: युक्तियुक्तकरण में विसंगति को लेकर शिक्षकों ने अधिकारियों पर लगाया मिलीभगत का आरोप

Rationalization: प्रक्रिया निरस्त करने की मांग, शिक्षक साझा मंच ने निकाली संभाग स्तरीय पोल खोल युक्तियुक्तकरण धांधली ज्ञापन रैली, सीएम के नाम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
3 min read
Rationalization of teachers
Teachers

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) व्यापक गड़बड़ी का आरोप शिक्षक साझा मंच ने लगाया है। मंच का कहना है कि युक्तियुक्तकरण के तहत विभाग में सही तरीके से परीक्षण किए बिना ही अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई। जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर काउंसलिंग कर शिक्षकों का ऐसे पदस्थापना आदेश जारी किए गए, जहां न तो रिक्त पद हैं और न ही उस नाम के शिक्षक पदस्थ हैं। शिक्षक साझा मंच सरगुजा संभाग के बैनर तले शुक्रवार को संभाग स्तरीय पोल खोल युक्तियुक्तकरण धांधली ज्ञापन रैली मंच ने मुख्यमंत्री के नाम कमिश्नर व संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

शिक्षकों ने साक्ष्य प्रमाण के साथ रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। मंच के प्रांतीय सहसंचालक हरेंद्र सिंह व सुनील सिंह ने ज्ञापन में बताया कि सरगुजा संभाग में डीईओ एवं संभाग स्तर पर जेडी की देखरेख में शिक्षा विभाग में स्कूलों एवं शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण (Rationalization) प्रक्रिया पूरी की गई है।

पूरी प्रक्रिया आनन-फानन में होने के कारण विसंगति पूर्ण है एवं अधिकारियों ने मिलीभगत कर संभाग के शिक्षा गुणवत्ता खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कई महिला व्याख्याता जिला और संभाग की सूची से परे थे, लेकिन अचानक काउंसलिंग के 12 घंटे पूर्व सोशल मीडिया से जानकारी के आधार पर काउंसलिंग कराई गई, जो पूर्णता नियम विरुद्ध है।

अधिकारियों ने ऐसे शिक्षकों की पोस्टिंग (Rationalization) कर दी है जिस नाम से संबंधित स्कूलों में शिक्षक ही नहीं है, साथ ही जहां रिक्त पद नहीं है वहां भी अतिशेष शिक्षक को पोस्टिंग में भेज दिया गया है।

प्रक्रिया निरस्त करने की मांग

मंच के प्रांतीय सहसंचालक ने आरोप लगाया है कि 24 ऐसे मामले हैं जहां संबंधित विषय का पद रिक्त नहीं है। इसके बाद भी उन स्कूलों में पोस्टिंग दे दी गई है। शिक्षक साझा मंच (Rationalization) ने इस पूरी प्रक्रिया को ही निरस्त करने की मांग कमिश्नर से की है।

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में संभाग में सभी जिलों में व्यापक पैमाने पर गड़बडिय़ां सामने आ रही हैं, जहां अतिशेष शिक्षकों की सूची में बार-बार बदलाव करने के साथ ही रिक्त पदों को छिपाकर रखने एवं बाद में प्रभावशाली शिक्षकों को पदस्थ करने की बात भी सामने आ रही है।

Teachers rally

Rationalization: शिक्षक हो रहे परेशान

अधिकारियों ने शासन के निर्देशों की अवहेलना कर कई रिक्त पदों की सूची को दबा दिया और नई-नई सूची जारी कर अतिशेष शिक्षकों को भ्रमित करते रहे। जिला स्तर के काउंसलिंग (Rationalization) में भी अधिकारियों ने जमकर मनमानी की, वही संभाग में इस तरह काउंसलिंग में शिक्षकों को बिना रिक्त पद स्थापना आदेश जारी कर दिए गए।

शिक्षक तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दबाव में ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो प्राचार्य रिक्त पद नहीं होने का हवाला देकर बैरंग वापस कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षक परेशान होकर डीईओ एवं जेडी कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं।

प्लेन हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

शिक्षक साझा मंच ने ज्ञापन सौंपने के पश्चात अधिकारियों के साथ अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत लोगों की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया। पोल खोल ज्ञापन रैली (Rationalization) में जिला संचालक कमलेश सिंह, संदीप पाण्डेय, सचिन त्रिपाठी, सर्वजीत पाठक, प्रांतीय सह संचालक हृषिकेश उपाध्याय व अशोक कुर्रे,

जिला महिला प्रकोष्ठ प्रमुख कंचनलता श्रीवास्तव, सुशील मिश्रा, जवाहर खलखो, अमित सोनी, लखन राजवाड़े, रणबीर सिंह चौहान, राकेश पांडेय, रमेश याज्ञीक, जोएल लकड़ा, जिला सह संचालक अमित सिंह, काजेश घोष, रामबिहारी गुप्ता व सुरित राजवाड़े सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Updated on:
13 Jun 2025 08:51 pm
Published on:
13 Jun 2025 08:51 pm
Also Read
View All
Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे युवक के होंठ पर कुछ काटने का हुआ एहसास, नींद खुली तो बिस्तर पर लेटा था करैंत, हुई मौत