जिले के कई ऐसे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल जहां लम्बे समय से भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी, जीवविज्ञान के शिक्षक नहीं थे वहां शिक्षकों के समायोजन (School merging) से जिले की शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी। इन स्कूलों में हाई स्कूल कटिंदा, सहनपुर, सरभंजा, खडग़ांव, फुलचुही, फतेहपुर, बटवाही, डांडक़ेसरा शामिल है।