स्थानीय अस्पताल से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह एक और युवक की मौत (Road accident) हो गई। इधर पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस पिकअस से टक्कर हुई, उसमें साउंड बॉक्स लदा था। मौके पर साउंड बॉक्स भी गिरा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।