अंबिकापुर

महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई…

Anganwadi Assistant Recruitment: इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार 24 मार्च 2026 तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2026, 9:34 AM IST
आंगनबाड़ी केंद्रों में निकाली भर्ती (photo source- Patrika)
आंगनबाड़ी केंद्रों में निकाली भर्ती (photo source- Patrika)

Anganwadi Recruitment 2026: अगर आप आंगनबाड़ी में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं तो यह मौका आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा के परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी है कि आंगनबाड़ी सहायिका के 2 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र और इच्छुक महिला उम्मीदवारों से 24 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र

Anganwadi Assistant Recruitment: इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत चन्द्रडीपा वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र अगासी चन्द्रडीपा में सहायिका का 1 पद और खालपारा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र सिलसिला खालपारा में सहायिका का 1 पद भरा जाएगा।

परियोजना अधिकारी के अनुसार इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। भर्ती से संबंधित शर्तें, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा कार्यालय, जनपद पंचायत लुण्ड्रा, पंचायत भवन के सूचना बोर्ड पर भी देखी जा सकती है।

Updated on:
11 Mar 2026, 9:34 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत