अंबिकापुर

Road accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक और किशोर की मौत, 1 की हालत गंभीर

Road accident: बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा, एक ही बाइक पर बैठकर तीनों आए थे बाजार
less than 1 minute read
बरपा तेज रफ्तार का कहर! दो सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर… गांव में शोक की लहर

अंबिकापुर. बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के परसोनिया घाट के पास गुरुवार की देर शाम बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी (Road accident) हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां एक युवक और एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है।

राजपुर थाना क्षेत्र के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम बादा निवासी विवेक कुमार पिता किशुन राम उम्र 15 वर्ष गांव के ही 20 वर्षीय बिठूल कौशिक व मुन्ना के साथ गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे बाइक से बरियों बाजार (Road accident) गया था। तीनों बाजार से वापस लौट रहे थे।

इसी बीच परसोनिया घाट के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर (Road accident) मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों सडक़ पर इधर-उधर जा गिरे। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Road accident: 2 की हो गई मौत

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन तीनों को इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने विवेक को मृत (Road accident) घोषित कर दिया। जबकि बिठूल की मौत शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई। वहीं मुन्ना का इलाज चल रहा है। किशोर व युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
25 Apr 2025 07:48 pm
Published on:
25 Apr 2025 07:48 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video