अंबिकापुर

Road accident: मातम में बदलीं शादी की खुशियां: पिकअप पलटने से 2 बच्चों की मौत, 20 घायलों में 3 की हालत गंभीर

Road accident: शादी के बाद चौथिया भोज कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के दौरान हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद पिकअप चालक फरार
2 min read
Road accident: मातम में बदलीं शादी की खुशियां: पिकअप पलटने से 2 बच्चों की मौत, 20 घायलों में 3 की हालत गंभीर
Pickup accident

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के ग्राम बिसाही पोड़ी स्थित नकटी नाला मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है। पिकअप (Road accident) में लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मालवाहक वाहन में सवार होकर शादी के बाद आयोजित चौथिया भोज कार्यक्रम में शामिल होने ओडग़ी के बिलासपुर गए थे। वहां से लौटने के दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। 2 बच्चों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम भंडारपारा निवासी तलिंदर राजवाड़े की बेटी की शादी 5 दिन पहले ओडग़ी ब्लॉक के बिलासपुर में हुई थी। शादी के बाद मंगलवार को चौथिया भोज (Road accident) का कार्यक्रम था। इसमें भंडारपारा गांव से 2 दर्जन से अधिक लोग पिकअप में सवार होकर बिलासपुर गए थे।

Injured in hospital

इनमें महिला, पुरुष और कुछ बच्चे भी शामिल थे। कार्यक्रम के बाद सभी मंगलवार की रात लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे सूरजपुर जिले के चेंद्रा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिसाही पोड़ी स्थित नकटी नाला मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट (Road accident) गई।

इससे सभी लोग इधर-उधर गिरे और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की। हादसे में गंभीर चोट लगने से पिकअप में सवार दिगंबर राजवाड़े (12) और पुन्नू चेरवा (13) की मौत हुई।

3 घायलों की स्थिति गंभीर

हादसे (Road accident) में 20 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चेंद्रा चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए भटगांव अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने रामेश्वर, गोविन्द व साहेब की स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज जारी है।

Road accident: घटना के बाद चालक फरार

चेंद्रा चौकी प्रभारी एलपी गुप्ता ने बताया कि जहां हादसा (Road accident) हुआ, वहां नाले के पास मोड़ है। मोड़ में ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका और पिकअप पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। हादसे में 2 बच्चों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Updated on:
23 Apr 2025 08:23 pm
Published on:
23 Apr 2025 08:23 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार