अंबिकापुर

Road accident: बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे 2 भाइयों की सडक़ हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Road accident: तेज रफ्तार बाइक साइन बोर्ड से टकराते हुए सडक़ किनारे खड़े हाइवा में घुसी, गंभीर रूप से घायल भाइयों ने अस्पताल में तोड़ा दम

2 min read
Road accident: बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे 2 भाइयों की सडक़ हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां
Road accident death

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 युवक बहन की शादी का कार्ड बांटने राजपुर थाना क्षेत्र में आए थे। कार्ड बांटकर मंगलवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे स्थित साइन बोर्ड से टकराते हुए खड़े हाइवा में घुस गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कुसमी अस्पताल लाया गया, यहां एक की मौत (Road accident) हो गई, जबकि दूसरे ने रेफर किए जाने के बाद देर रात अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे। दोनों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटकु निवासी संदीप नगेशिया 28 वर्ष के बहन की शादी थी। ऐसे में वह शादी कार्ड बांटने 7 अप्रैल को अपने फुफेरे भाई दीपू नगेशिया 22 वर्ष के साथ राजपुर की ओर आया था। दोनों रात में रिश्तेदार के घर ग्राम पाढ़ी में रुक गए थे। मंगलवार को दोनों कार्ड बांटते हुए रात को बाइक (Road accident) से घर लौट रहे थे।

वे रात 8.30 बजे कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर ग्राम करकली के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक पीडब्ल्यूडी विभाग के सूचना साइन बोर्ड से टकराते हुए सडक़ किनारे खड़े हाइवा में पीछे से जा घुसी। हादसे में सिर में चोट आने से दोनों गंभीर रूप से घायल (Road accident) हो गए।

एक ने कुसमी तो दूसरे ने अंबिकापुर अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने निजी वाहन से दोनों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां इलाज शुरु होते हुए दीपू नगेशिया की मौत(Road accident) हो गई। जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। उसे एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात 2.30 बजे संदीप ने भी दम तोड़ दिया।

Road accident: मातम में बदलीं शादी की खुशियां

सडक़ हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत (Road accident) से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। बुधवार को पीएम पश्चात दोनों का शव परिजनों को सौंपा गया। यहां गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Published on:
09 Apr 2025 04:07 pm
Also Read
View All
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात