अंबिकापुर

कोरबा से बेटे की स्कूल फीस भरने अंबिकापुर आया था पिता, लौटते समय सडक़ हादसे में मौत

Road accident: बाइक से रात में दोस्त के साथ लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में, मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college Hospital) के डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

2 min read
Demo pic

अंबिकापुर. लखनपुर के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत (Death in road accident) हो गई। वह अपने साथी के साथ अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रहे अपने बेटे की स्कूल फीस भर कर वापस कोरबा पाली लौट रहा था।

हादसे में उसका दोस्त (Friend) भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


भिलाई निवासी 48 वर्षीय चंदन झा पिता मायाचंद झा कोरबा पाली में पावर प्लांट में काम करता था। चंदन का बेटा अंबिकापुर के नवापारा स्थित एक स्कूल में रहकर पढ़ाई करता है।

बुधवार को स्कूल की फीस भरने (Pay fees) चंदन अपने साथी विनोद के साथ बाइक से अंबिकापुर आया था। स्कूल में फीस जमा करने के बाद दोनों वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे लखनपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों (Doctor's) ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी विनोद का इलाज जारी है।


वाहन लेकर चालक फरार
बाइक सवारों को टक्कर मारने (Road accident) के बाद अज्ञात वाहन का चालक फरार हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को मोबाइल से सूचना दी गई। सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

Published on:
22 Oct 2020 11:46 pm
Also Read
View All
Theft from shop: Video: दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 1.70 लाख ले उड़े 2 युवक, CCTV में कैद हुई करतूत

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी