अंबिकापुर

Road accident: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, कुचलकर युवती की मौत, भाई-बहन गंभीर

Road accident: अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच पर शहर से लगे शंकरघाट से पहले टर्निंग पर ट्रक ने बाइक सवारों को लिया चपेट में, घायल भाई-बहन को अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
Feature image
Dead body of young girl and injured

अंबिकापुर. शहर के शंकरघाट से गोधनपुर जाने वाले टर्निंग के पास सोमवार की दोपहर एलपीजी गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन व एक अन्य युवती को टक्कर (Road accident) मार दी। दुर्घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरडीह निवासी अनिल पैकरा पिता शिवबरन पैकरा सोमवार को अपनी बहन दीपा पैकरा व उसकी सहेली करिश्मा 18 वर्ष के साथ बाइक (Road accident) से किसी काम से अंबिकापुर आया था। काम खत्म कर तीनों घर लौट रहे थे। तीनों बांस बाड़ी से होते हुए शंकर घाट स्थित राजपुर रोड जाने वाले थे।

Accident

इसी बीच बांस बाड़ी के पास स्थित टर्निंग के पास पीछे से आ रहे एलपीजी गैस सिलेंडर लोड ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए-7482 ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए (Road accident) के नीचे आने से बाइक के पीछे बैठी करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

Road accident: भाई-बहन स्थिति गंभीर

दुर्घटना (Road accident) में भाई-बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस दुर्घटनाकारी ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Updated on:
16 Jun 2025 08:58 pm
Published on:
16 Jun 2025 08:58 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग