अंबिकापुर

Road accident: शादी समारोह से लौट रहा व्यक्ति सडक़ हादसे का शिकार, घायल अवस्था में पड़ा रहा पूरी रात, हो गई मौत

Road accident: सुबह लोगों ने बाइक सहित ग्रामीण का शव देखकर पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने शव बरामद कर भिजवाया अस्पताल
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 9:07 PM IST
Road accident: शादी समारोह से लौट रहा व्यक्ति सडक़ हादसे का शिकार, घायल अवस्था में पड़ा रहा पूरी रात, हो गई मौत
Death in road accident

अंबिकापुर. मैनपाट के रोपाखार के पास एक ग्रामीण सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया। पूरी रात घायल अवस्था में पड़े रहने के कारण उसकी मौत (Road accident) हो गई। ग्रामीण शादी में शामिल होकर शुक्रवार की रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मैनपाट ब्लॉक के ग्राम पैगा निवासी भोला राम यादव (61) (Road accident) शुक्रवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने कमलेश्वरपुर गया था। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 10 बजे वह लौट रहा था। कमलेश्वरपुर कार्निवाल मैदान स्थित रोपाखार के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे भोला राम सडक़ पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

शनिवार की सुबह लोगों ने देखा तो घटना (Road accident) की जानकारी कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल भिजवया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Road accident: डर से लोगों ने नहीं की मदद

पुलिस ने बताया बताया कि जहां भोला राम यादव हादसे का शिकार हुआ, उस मार्ग का उपयोग कम लोग करते हैं। आशंका है कि वह मदद के लिए आवाज भी लगाई होगी, लेकिन डर से कोई उसकी मदद करने नहीं पहुंचा होगा। वहीं घायल अवस्था में पूरी रात पड़े रहने के कारण उसकी मौत (Road accident) हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
19 Apr 2025, 9:07 PM IST
Published on: