अंबिकापुर

Road accident: एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2025, 7:07 PM IST
Road accident
Accidental bike (Photo- Patrika)

अंबिकापुर/सीतापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगांव नाले के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत (Road accident) हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका इलाज जारी है। मृतक व घायल रिश्तेदार थे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उलकिया ठेरगापारा निवासी विक्की पिता बालक 25 वर्ष (Road accident) अपने रिश्तेदार गांव के ही दिलभंजन पिता ठुरू 40 वर्ष के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक क्रमांक सीजी 15 डीजेड- 4856 पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था।

Young man died (Photo- Patrika)

दोपहर करीब 3 बजे पत्थलगांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी- 5441 ने उन्हें एनएच पर ग्राम पंचायत गुतरमा के बेलगांव नाले के पास टक्कर मार दी। हादसे (Road accident) में दोनों सडक़ पर जा गिरे।

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से विक्की की मौके पर ही मौत (Road accident) हो गई, जबकि दिलभंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक कुछ दूर जाने के बाद ट्रक सडक़ पर खड़ा कर वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना सीतापुर पुलिस को दी।

Road accident: घायल को ले जाया गया अस्पताल

सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दिलभंजन को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Truck (Photo- Patrika)

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने ट्रक जब्त (Road accident) कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
12 Sep 2025, 7:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dilapidated Road: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने NH कार्यालय का किया घेराव, कहा- जब टेंडर हो गया है तो क्यों नहीं बना रहे जर्जर सडक़ें?

Surguja Land Fraud: राजस्व मंडल बिलासपुर के फर्जी आदेश से अपने नाम कराना चाहता था 2.86 हेक्टेयर जमीन, 1 गिरफ्तार, दूसरा फरार

Cold in Surguja: सरगुजा में पडऩे लगी कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 9 डिग्री, रातभर खुले आसमान के नीचे सोए युवक की मौत

Ambikapur News: मां ने बेटे की मौत को बताया हत्या, आईजी से कहा- दोस्त शिवम बार-बार बदल रहा बयान, पुलिस ने नहीं की सही जांच

Ambikapur Fraud Case: मोबाइल हैंग होते ही खाते से गायब हो गए 1.12 लाख रुपए, महामाया मंदिर में है सिक्योरिटी गार्ड