अंबिकापुर

Road accident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक, 2 मासूम बच्चे भी घायल

Road accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी व 2 मासूम बच्चे हो गए थे घायल, इलाज के दौरान पत्नी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम
less than 1 minute read
दर्दनाक हादसा! टोल टैक्स बचाने गांव से निकल रही ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पहिए के नीचे आने से मासूम की मौत

अंबिकापुर. कल्याणपुर स्थित परसापारा के पास रविवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में पति-पत्नी व दो मासूम बेटे सवार थे। दुर्घटना (Road accident) में चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि पति व दोनों मासूम बेटे का इलाज चल रहा है। पति की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी निवासी भोला चौधरी 40 वर्ष रविवार को पत्नी पिंकी 35 वर्ष व 4 मासूम बेटे लवकेश व कुशलेश के साथ बाइक (Road accident) से लटोरी से खडग़वां जा रहा था। रास्ते में कल्याणपुर स्थित परसापारा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना (Road accident) में चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई।

Road accident: पति व दोनों बेटों का चल रहा इलाज

हादसे में घायल महिला की रविवार की देर रात इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दोनों बेटों का इलाज वहीं चल रहा है। जबकि पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन ने उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Updated on:
24 Feb 2025 09:31 pm
Published on:
24 Feb 2025 09:31 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष