अंबिकापुर

अंबिकापुर में रोहिंग्या शरणार्थियों के बसे होने पर ये बोले स्वास्थ्य मंत्री टीएस, जांच करने कलक्टर को लिखा पत्र

Rohingya Musalman: शहर के महामाया पहाड़ (Mahamaya Pahad) पर रोहिंग्या शरणार्थियों के बसने की जानकारी मिलने की बात को मंत्री (Minister) ने लिया गंभीरता से, कार्रवाई की कही बात
less than 1 minute read
Health Minister
Health Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. शहर के महामाया पहाड़ पर रोहिंग्या शरणार्थियों के बसने की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलने पर पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कलक्टर संजीव कुमार झा को पत्र लिखकर तत्काल जांच कर उचित कार्यवाही करने को कहा है।


मंत्री टीएस सिंहदेव ने कलक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि मीडिया व अन्य माध्यम से यह जानकारी मिली है कि महामाया पहाड़ व उसके आसपास रोहिंग्या शरणार्थी बसे हैं। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी है कि केंद्र सरकार द्वारा रोहिंग्या शरणार्थियों के भारत प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

ऐसी स्थिति में सरगुजा में उनका होना काफी गंभीर होगा। यह बात मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है तो तत्काल प्रशासन को उचित कार्यवाही करना चाहिए। सरगुजा में रोहिंग्या शरणार्थियों का आना तथा बसना प्रशासन के भी संज्ञान में नहीं है तो यह एक गंभीर विषय है।

जिनके माध्यम से यह सूचना मिली है, उनसे तत्काल संपर्क कर पूरी जानकारी लें। साथ ही यदि कोई रोहिंग्या शरणार्थी सरगुजा में बसा है तो तत्काल उसकी जांच कर उचित कार्यवाही हो।


जानकारी होने के बाद भी सूचना नहीं देना और ज्यादा गंभीर
रोहिंग्या शरणार्थी के विषय में यदि किसी को जानकारी थी और उसने प्रशासन को उनकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी तो यह भी एक गंभीर बात है, यह कृत्य ऐसे तत्वों को देश की नीतियों के विरूद्ध बसने में बढ़ावा दे रहा है।

ऐसी गतिविधियां देश विरोधी कार्य के परिचायक हैं। पंचायत मंत्री ने कलक्टर से इस मामले की जांच कराकर यथास्थिति से अवगत कराने को कहा है।

Published on:
11 Jul 2021 09:43 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क