4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत मंत्री टीएस ने कृषि मंत्री चौबे को लिखा पत्र, कहा- किसानों के पास खाद का है संकट, जल्द दूर करें समस्या

Minister letter: यूरिया, एनपीके एवं डीएपी खाद (Fertilizers) लक्ष्य के अनुसार नहीं हो पा रही आपूर्ति, किसानों की समस्या को देखते हुए लिखा पत्र (Letter)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Jul 2021, 1:49 PM IST

ts_and_chaubey.jpg

अंबिकापुर. सरगुजा जिले में यूरिया एवं एनपीके, डीएपी खाद के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए एक बार फिर से स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo) ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखा है।

पूर्व में भी मंत्री सिंह देव ने 28 मई को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिख कर सरगुजा के लिए निर्धारित किये गए यूरिया एवं एनपीके, डीएपी खाद के लक्ष्य को कम बताते हुए बढ़ाने की मांग की थी। किन्तु इसके लक्ष्य को नहीं बढ़ाने से सरगुजा में इसकी कमी देखी जा रही है, आए दिन किसानों की परेशानी और खाद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Read More: यहां 5 और 10 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, मंत्री टीएस बोले- गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता


सिंहदेव ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिख कर कहा है कि यूरिया और एनपीके की मात्रा मांग अनुसार क्षेत्र को नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। किसान खेती के इस सीजन में परेशान न हो इसलिए तत्काल मांग अनुसार एनपीके एवं यूरिया की व्यवस्था किया जाना आवश्यक होगा।

सरगुजा में खरीफ फसलों का कुल रकबा १ लाख 65 हजार के आसपास है किंतु लक्ष्य के अनुसार आवंटन कम होने से किसानों के पास खाद का संकट है। कालाबाज़ारी एवं किसानों की समस्या को कम करने सरगुजा में मांग अनुसार यूरिया और एनपीके की मात्रा बढ़ाया जाना अति आवश्यक है।

पंचायत मंत्री ने पत्र में कहा है कि 2020 की तुलना में यूरिया 7000 टन कम जबकि एनपीके 4000 टन कम है, जो कि किसानों के लिए परेशानी का सबब है। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य को मांग अनुसार बढ़ायेंगे तभी किसानों की समस्या का निदान होगा, अन्यथा किसानों को फसलों में काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Read More: यूरिया व खाद की कालाबाजारी शुरु, किसान काट रहे समितियों के चक्कर, पहुंच रहा चहेतों के घर


इधर दुकानों में शुरु की गई टोकन व्यवस्था
कलक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार किसानों को खाद बीज लेने में सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सभी दुकानों में टोकन की व्यवस्था कराई गई है जिससे अब दुकानों में किसानों को खाद लेने में सुविधा हो रही है।

IMAGE CREDIT: Agriculture Minister Ravindra Chaubey

किसानों की संख्या को देखते हुए खरसिया रोड स्थित विजय ट्रेडिंग को भी खुलवा दिया गया है जहां किसान और उजाला यूरिया उपलब्ध है। एसडीएम साहू ने बताया कि किसानों को खाद लेने में दिक्कत न हो तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए शहर के सभी उवर्रक दुकानो में राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

दुकानों में टोकन सिस्टम से यूरिया का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया है कि नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि मौके पर कोई विशेष खाद उपलब्ध न हो तो वे कृषकों को प्रात: 6 बजे खाद उपलब्धता की जानकारी देंगे ताकि अव्यवस्था न फैले।

यदि कृषक द्वारा मंाग की गई विशेष खाद मौके पर उपलब्ध न हो तो, नोडल अधिकारी कृषि विभाग से संपर्क कर संभावित तारीख से कृषकों को अवगत कराएंगे।