अंबिकापुर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे अंबिकापुर, ऐसा है उनका कार्यक्रम, भाजपा के ये दिग्गज नेता भी पहुंचे

RSS chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत की अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में होगी आमसभा, इसके पूर्व पथ संचलन कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के आरएसएस पदाधिकारी व कार्यकर्ता होंगे शामिल

2 min read
RSS Chief Mohan Bhagwat
File photo Mohan Bhagwat

अंबिकापुर. RSS chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज सुबह अंबिकापुर पहुंच गए। वे फिलहाल शहर के सुभाषनगर स्थित सरस्वती महाविद्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) के अंबिकापुर आगमन पर सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3.30 बजे पीजी कॉलेज मैदान (PG college ground Ambikapur) में किया गया है। यहां वे अपना उद्बोधन देंगे। वहीं कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के दिग्गज नेता भी अंबिकापुर पहुंच चुके हैं।


गौरतलब है कि मोहन भागवत के पीजी कॉलेज मैदान में सभा से पूर्व शहर में पथ संचलन हेतु आरएसएस कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण दोपहर 12.30 बजे से शुरु हो गया है। इसमें संभाग भर के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इसके लिए जिला वार स्थान व मार्ग भी तय किए गए हैं।

जिला सरगुजा अंबिकापुर के कार्यकर्ताओं का पथ संचलन कलाकेन्द्र मैदान से सत्तीपारा, ब्रह्म रोड, संगम चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक से होते हुए पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगा।

जिला कोरिया व सूरजपुर का पथ संचलन पॉलीटेक्निक मैदान से गांधी चौक, आकाशवाणी चौक जोड़ा पीपल, महाराजा गली से होते हुए पीजी कॉलेज ग्राउंड, जिला बलरामपुर का पथ संचलन मल्टीपरपज स्कूल मैदान से महामाया चौक, संगम चौक से पीजी कॉलेज ग्राउंड तक पहुंचेगा।

इसके अलावा जिला जशपुर जिले के आरएसएस कार्यकर्ताओं का पथ संचलन नारायणी परिसर, रिलायन्स पेट्रोल पम्प, अग्रसेन चौक, महामाया चौक, संगम चौक से होते हुए पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंचेगा। यहां सभी मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल होंगे।


शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अंबिकापुर आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस का पहरा है। वहीं पीजी कॉलेज मैदान में भी सिक्योरिटी लगाई गई है। आरएसएस के कार्यक्रम व राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर निकलने वाली रैली से शहर में गहमा-गहमी का माहौल है।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत ये नेता भी पहुंचे
संघ के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम सहित अन्य बीजेपी नेता शामिल होंगे।

Published on:
15 Nov 2022 01:17 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video