रामानुजगंज. MLA News: जब मेरे 2 भाई व 7 बहनों को तीन टाइम का खाना नसीब नहीं था, पढऩे के लिए कॉपी-किताब खरीदने तक के पैसे नहीं थे, तमाम प्रकार की परेशानियों एक साथ दस्तक दीं। कई रात भूखे भी सोना पड़ा, लेकिन कभी हौसला व हिम्मत नहीं खोया, हमेशा सकारात्मक विचार के साथ कार्य करता रहा, जिसका नतीजा है कि मैं पहले पंच, फिर जिला पंचायत सदस्य, बैंक का डायरेक्टर बना। आज आपके बीच दूसरी बार विधायक बनकर खड़ा हूं। उक्त बातें शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृहस्पत सिंह (MLA Vrihaspati Singh) ने कही।