अंबिकापुर

मोबाइल पर ये Video देखकर भड़क गए सौदान, बंद कमरे में बड़े पदाधिकारियों को लगाई फटकार

तीन दिन से अंबिकापुर प्रवास पर हैं भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, समयदानी कार्यकर्ताओं से जानी जमीनी हकीकत
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2018, 8:36 PM IST
Saudan singh in meeting
Saudan Singh

अंबिकापुर. भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने 3 दिन तक सरगुजा संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से मुलाकात कर स्थितियों का जायजा लिया। शनिवार को समयदानी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनका उत्साहवर्धन किया और किसी भी हाल में चुनाव जीतने का मंत्र दिया।

नारेबाजी का एक वीडियो देख वे भड़क गए। शुक्रवार की शाम बैठक के बाद उन्होंने बंद कमरे में भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने सभी को अनुशासन में रहने की नसीहत भी दी।


भाजपा सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह 3 दिन से अंबिकापुर प्रवास पर थे। दो दिनों तक उन्होंने सरगुजा संभाग के बलरामपुर, सूरजपुर व सरगुजा के सभी विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर जमीनी हकीकत खंगालने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने अनुशासन तोडऩे वाले पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

वहीं 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव किसी में हाल में चुनाव जीतने की नसीहत दी। शनिवार को विभिन्न जिलों से आकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे समयदानी कार्यकताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले ८ माह से आप घर से बाहर हैं और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती है। इस दौरान उन्होंने सभी समयदानी कार्यकर्ताओंं से मुलाकात कर जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। इस दौरान सचिदानंद उपासने, अनुराग सिंहदेव, अखिलेश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


कौन, किसे वोट देता है, जानने का किया प्रयास
संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से क्षेत्र की हकीकत जानने के साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जीत-हार के आंकड़े को खंगाला। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से क्षेत्रों के अनुसार सामाजिक आंकड़ा जानने का प्रयास किया। उन्होंने पूछा कि कौन सा समाज किसे ज्यादा समर्थन करता है।

उससे अब तक किस तरह से मिला गया है, इसे भी जाना। इसके साथ ही पदाधिकारियों से ही पूछा कि जो समाज हमें वोट नहीं करता हैं। उससे किस तरह से भाजपा को समर्थन मिल सकता है।


समयदानी कार्यकर्ताओं से पूछी जमीनी हकीकत
सरगुजा संभाग के तीनों जिले में बाहर से आए लगभग 850 समयदानी कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनसे मुलाकात करने के बाद कहा कि आप सभी पिछले 8 माह से घर से बाहर हैं और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इससे आप बिना किसी स्वार्थ के अब तक पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हटकर जमीनी हकीकत बता सकते हैं।


बंद कमरे में लगाई फटकार
विधानसभा टिकट के लिए एक के पक्ष में नारेबाजी करने वालों की वीडियो देखने के बाद शुक्रवार को देर शाम तक बैठक लेने के बाद बंद कमरे में कई पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि पार्टी किस तरह अनुशासन से काम कर रही हैं, इसे तोडऩे की कोशिश न करें। इसमें किसी प्रकार से समझौता नहीं किया जा सकता है।

Updated on:
29 Sep 2018, 8:36 PM IST
Published on: