अंबिकापुर

स्टूडेंट्स ने साइंस कॉलेज में ताला जड़कर महिला प्राचार्य और अन्य स्टाफ को बनाया बंधक, पहुंची पुलिस, फिर…

प्राचार्य को बंधक बनाने के बाद छात्र-छात्राओं ने गेट के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

2 min read
Students locked college gate

अंबिकापुर. साइंस कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को अभाविप के पदाधिकारियों व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे कॉलेज की महिला प्राचार्य सहित सभी स्टाफ कमरे में बंधक बने रहे। इसके बाद अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर सभी छात्र-छात्राएं गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।


साइंस कालेज खुले लगभग 5 वर्ष का समय बीत चुका है लेकिन आज भी यहां मूलभूत सुविधा की कमी बनी हुई है। इसे लेकर मंगलवार को अभाविप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने साइंस कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कॉलेज के स्टाफ व प्राचार्य कुसुमलता विश्वकर्मा सहित अन्य स्टाफ कमरे में बंद हो गए।

ये भी पढ़ें

भालू ने छोटे भाई को दबोच रखा था पंजे में, बचाने पहुंचे बड़े भाई ने टांगी से किया हमला, दोनों हुए लहूलुहान

मुख्य गेट पर ताला जडऩे के बाद छात्र-छात्राएं वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद अभाविप के पदाधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

विद्यार्थियों की मांग थी कि कॉलेज की सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाया जाना चाहिए। कॉलेज तक सिटी बस का संचालन किया जाना चाहिए। कई बार इसकी घोषणा की जा चुकी है लेकिन आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। कॉलेज में छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर बढ़ाने की जरूरत है।

कॉलेज के रसायन शास्त्र के नियमित सहायक प्राध्यापक प्रो. डीसीके चन्द्रवशी लम्बे समय से अनुपस्थित हैं। उनके स्थान पर नये प्रोफेसर की नियुक्ति की जानी चाहिए। कॉलेज में चौकीदार, ग्रंथपाल, स्पोट्र्स टीचर, डाटा एंट्री आपरेटर का पद स्वीकृत करने की जरूरत है ताकि छात्रों को इसका फायदा मिल सके।

कॉलेज के खेल मैदान का समतलीकरण किए जाने तथा कैंटीन व अन्य सुविधा भी विकसित करने की जरूरत है। ज्ञापन सौंपने के बाद भी पदाधिकारियों ने कॉलेज का मुख्य गेट नहीं खोला।


कमरे में बंधक बने रहे कॉलेज स्टाफ
कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मुख्य गेट पर ताला जडऩे के बाद कॉलेज के किसी भी स्टाफ को बाहर निकलने नहीं दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मणिपुर चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल कॉलेज में पहुंच गया। बाद में किसी तरह पुलिस के समझाइश देने के बाद मामला शांत हुआ। तब कहीं कॉलेज कॉलेज से स्टाफ बाहर आ सके।

ये भी पढ़ें

तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने युवक को मारी ऐसी टक्कर कि मोपेड से उछलकर सड़क पर गिरा, हो गई दर्दनाक मौत

Published on:
26 Sept 2018 03:07 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Rape and murder case: बलात्कार के बाद महिला की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी 8वें दिन गिरफ्तार, 35 हजार का था इनाम

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज