अंबिकापुर

अमित शाह बोले- इस बार ऐसी जीत हासिल करो कि छत्तीसगढ़ से मूल समेत उखड़ जाए कांग्रेस

सीएम रमन सिंह के साथ किया रोड शो, आम सभा में राहुल गांधी व कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- 55 साल का हिसाब आपको देना है राहुल बाबा
3 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 5:03 PM IST
Amit Shan and CM Raman
Amit Shah and CM in vikas yatra

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को अंबिकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम के साथ विकास रथ पर शहर में 2 किलोमीटर रोड शो कर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया। इसके बाद पीजी कॉलेज ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत हासिल कर कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ फेंकना है।


अमित शाह ने कहा कि भाजपा के अलावा देश में आज ऐसी कोई पार्टी नहीं है, जिसकी सरकार चुनाव से पहले अपने काम का हिसाब-किताब देने जनता के बीच जाए। रमन सिंह की सरकार ने अपने 15 साल के कार्यकाल में आज तक ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे किसी कार्यकर्ता को सिर झुकाना पड़े।

शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वो हमसे हिसाब मांगते हंै, हम तो चार साल के पल-पल का हिसाब देंगे, लेकिन राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि उनकी चार पीढ़ी ने 55 साल तक देश में राज किया तो विकास क्यों नहीं हुआ। हिसाब आपको देना है राहुल बाबा।

हमने चार साल में लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाए, करोड़ों परिवार को गैस सिलेंडर दिया, हर घर में बिजली पहुंचाने का काम शुरू किया है। 2022 तक हर गरीब का अपना घर होगा। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि देश में जब गर्मी पड़ती है तो राहुल गांधी यूरोप में छुट्टी मनाने चले जाते हैं, वे इस देश में जन सेवा नहीं कर सकते।

विकास यात्रा का नहीं विकास का विरोध कर रही कांग्रेस
अमित शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विकास यात्रा का नहीं बल्कि प्रदेश के विकास का विरोध कर रही है। आज छत्तीसगढ़ देश का पहला जीरो पावर कट राज्य है, यहां 98 प्रतिशत घरों में बिजली है। यह पहले धान का कटोरा कहलाता था लेकिन आज धान का बड़ा ड्रम हो गया है। पहले 5 लाख मीट्रिक धान का उत्पादन होता था अब 20 लाख मीट्रिक धान का उत्पादन रमन सरकार कर रही है।


मोदी ने पूरे विश्व में बढ़ाया देश का सम्मान
शाह ने कहा कि हमारी केंद्र की मोदी सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। आतंकवादियों ने जब उरी में हमला कर हमारे 12 जवानों को मारा तो इसका बदला हमारे जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर लिया। हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।

एससी-एसटी एक्ट पर भ्रम फैला रही कांग्रेस
शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज देश में कांग्रेस पार्टी सिर्फ झूठ फैलाने का काम कर रही है। एससी-एसटी एक्ट को भी लेकर कांग्रेस ने देश में लोगों के बीच भ्रम फैलाया। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र में मोदी सरकार है, एससी-एसटी एक्ट कभी खत्म नहीं होगा बल्कि इस कानून को और मजबूत बनाया जाएगा।


65 प्लस का दिया टारगेट
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में 65 प्लस का लक्ष्य हासिल कर चौथी बार सरकार बनाना है। ये लक्ष्य कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने रमन सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। विकास यात्रा में उमड़ी इतनी भीड़ सरकार के विकास पर मुहर लगा रही है। रमन सिंह ने विकास यात्रा में 4 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा की है।

आंकड़े बताकर कांग्रेस को घेरा
अमित शाह अपने साथ केंद्र सरकार की 116 योजनाओं की सूची लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को पढऩा शुरू करूंगा तो शाम हो जाएगी। उन्होंने कुछ योजनाओं को एक सुर में पढ़ डाला। उन्होंने केंद्र सरकार की पीएम उज्ज्वला योजना, आवास योजना, सौर-सुजला योजना, शौचालय निर्माण, बिजली व योजनाओं के आंकड़े बताकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।


मुख्यमंत्री ने शिक्षाकर्मियों को दी संविलियन की सौगात
पीजी कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिए गठित कमेटी ने अध्ययन के बाद 8 जून को मुझे रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष घोषणा करता हूं कि प्रदेश के शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में इस घोषणा का क्रियान्वयन कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से सभा में मौजूद शिक्षाकर्मियों के चेहरे खिल उठे।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…