10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में की संविलियन की घोषणा, शिक्षाकर्मियों में खुशी की लहर

शहर में रोड शो करने के बाद पीजी कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम ने किया संबोधित

2 min read
Google source verification
CM

CM Raman Singh

अंबिकापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम रमन सिंह ने रोड शो के बाद पीजी कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने शिक्षाकर्मियों की बहुप्रतीक्षित लंबित मांग संविलियन की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि आज मैं इसकी घोषणा कर रहा हूं और इसे मंत्रीमंडल में पास कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से सभा में मौजूद शिक्षाकर्मियों के चेहरे खिल उठे।


गौरतलब है कि शिक्षाकर्मियों द्वारा संविलियन की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया गया था। इसके अलावा संभाग व ब्लॉक स्तर पर भी मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था। आंदोलन में शामिल कई शिक्षाकर्मी नेताओं को शासन द्वारा बर्खास्त भी किया गया था।

पखवाड़े भर से भी अधिक चले आंदोलन के बाद शासन की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद इसे समाप्त किया गया था। इसके बाद से शिक्षाकर्मियों द्वारा परिवार के साथ संविलियन सेल्फी, पहाड़ पर बर्फ की वादियों में संविलियन लिखना, संविलियन दीप जलाना सहित अन्य कार्यक्रम किए गए थे।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भी संविलियन की घोषणा करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार पर दबाव बन रहा था। इधर शिक्षाकर्मियों को भी पूरा भरोसा था कि चुनाव से पूर्व सीएम संविलियन की घोषणा कर देंगे।

इसी कड़ी में रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा कर दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा। सीएम की इस घोषणा से प्रदेश के पौने 2 लाख शिक्षाकर्मियों के चेहरे खिल उठे।


शाह के साथ किया रोड शो
इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान से रविवार की दोपहर 12.10 बजे दरिमा हवाई पट्टी पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सीएम रमन सिंह के साथ विकास रथ पर सवार हुए। यहां दोनों ने जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

वहीं दोनों के ऊपर फूलों की बारिश की गई। रोड शो बसंत सिटी प्लेक्स के पास से निकलकर अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, घड़ी चौक, गांधी, चौक, अंबेडकर चौक होते हुए पीजी कॉलेज मैदान में पहुंची। यहां उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित कया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग