अंबिकापुर

Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Sitapur road accident: सीतापुर के सेंट्रल बैंक चौक के पास शाम को हुआ हादसा, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने स्ट्रेचर पर ढोकर ऑटो से अस्पताल पहुंचाया शव, लोगों में आक्रोश
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 8:09 PM IST
Sitapur road accident death
Surguja Road Accident, हादसे के बाद उमड़ी नगर वासियों की भीड़ (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित सीतापुर सेंट्रल बैंक चौक पर शुक्रवार की शाम स्कूटी सवार 70 वर्षीय किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचल जाने से मौत (Death in road accident) हो गई। व्यवसायी की स्कूटी जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई और वे सडक़ पर गिर गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेलर के पिछले पहिए से कुचलकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक शव मौके पर पड़ा रहा। एंबुलेंस नहीं पहुंचने के बाद सीतापुर पुलिस जवानों से स्ट्रेचर से शव को ढोकर ऑटो तक पहुंचाया। इसके बाद शव को अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया गया। इधर घटना व खराब सडक़ को लेकर नगरवासियों में आक्रोश का माहौल है। इधर व्यवसायी की मौत से गोयल परिवार में मातम पसर गया है।

सीतापुर निवासी त्रिलोक चंद गोयल 70 वर्ष की नगर में निहारिका किराना स्टोर्स दुकान है। वे अपनी स्कूटी से शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे बाजार जाने के लिए निकले थे। वे एनएच पर सेंट्रल बैंक चौक के पास पहुंचे ही थे कि जर्जर सडक़ की वजह से वे स्कूटी समेत अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेलर क्रमांक- यूपी 78 जेएन- 2987 की चपेट (Trailer crushed businessman) में वे आ गए।

Surguja Road Accident, स्ट्रेचर पर शव ले जाते पुलिसकर्मी (Photo- Patrika)

ट्रेलर के पिछले पहिए से कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस को देने के बाद सीतापुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई।

ऑटो में ढोकर ले जाया गया शव

एंबुलेंस नहीं आने के बाद मौके पर उपस्थित पुलिस जवानों ने स्ट्रेचर से करीब 100 मीटर दूर ऑटो रिक्शा तक शव को पहुंचाया। इसके बाद ऑटो से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Sitapur hospital) की मरच्यूरी में रखवाया गया। इस दौरान नगर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

Road accident in Sitapur: नगरवासियों में आक्रोश

सीतापुर मुख्य मार्ग की जर्जर हालत और जगह-जगह गड्ढे को लेकर नगरवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जर्जर सडक़ की वजह से ही व्यवसायी स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर (Fell from scooty) गए। लंबे समय से सडक़ की हालत खस्ता है। इसे बनाने की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान नहीं है।

Updated on:
30 Oct 2026, 8:09 PM IST
Published on: