अंबिकापुर

3 महिला और 2 किशोरी खेत में लगा रही थीं धान का रोपा, अचानक तेज गर्जना के साथ वहां गिरी आकाशीय बिजली, फिर…

Sky lightning: मां-बेटी सहित 5 महिलाएं दोपहर में लगा रही थी धान का रोपा, बारिश से पूर्व गरज रहा था आसमान, फिर हो गई ये घटना
less than 1 minute read
3 महिला और 2 किशोरी खेत में लगा रही थीं धान का रोपा, अचानक तेज गर्जना के साथ वहां गिरी आकाशीय बिजली, फिर...
Ropa

उदयपुर. उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलका में गुरुवार को खेत में रोपा लगा रहीं तीन महिलाएं व 2 किशोरियां आकाशीय बिजली (Sky lightning) की चपेट में आ गईं। वे बुरी तरह झुलस गईं।

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया। यहां तीन की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। शेष दो घायलों का उपचार जारी है।


जानकारी के अनुसार ग्राम सलका में गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे 3 महिला व 2 किशोरी एक साथ खेत में रोपा लगा रहीं थीं। इसी दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली (Sky lightning) की चपेट में आकर पांचों झुलस गईं।

IMAGE CREDIT: Sky lightning

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया। यहां 40 वर्षीय तीखो बाई, किशोरियां ज्वाला व सबीना की स्थिति गंभीर देख उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 वर्षीय पदमा प्रधान व 40 वर्षीय पुनी बाई का उपचार जारी है। सबीना पुनी बाई की पुत्री है। (Sky lightning)

सरगुजा जिले आकाशीय बिजली गिरने की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Sky Lightning

Published on:
22 Aug 2019 09:05 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष