अंबिकापुर

CG Crime: दामाद ने ससुर को जलाया, शराब पीने करता था पैसों की मांग

CG Crime: शराब पीने के लिए ससुर से रुपए मांग रहा था। नहीं देने पर आग लगा दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2024, 5:34 PM IST
CG Crime
CG Crime

CG Crime: ग्राम दोरना में बुधवार की सुबह दामाद ने अपने वृद्ध ससुर के कपड़े में आग लगा दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कई महीनों से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था और शराब पीने के लिए ससुर से रुपए मांग रहा था। नहीं देने पर आग लगा दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार दशरू उर्फ केरे कोरवा लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम दोरना लोहारपारा का रहने वाला है। इसका दामाद धनसाय कोरवा कई महीनों से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा है और ससुर को उसके ही घर से निकाल दिया था। वृद्ध को पीएम आवास निर्माण कराने के लिए शासन से रुपए मिला हैं।

दामाद उक्त राशि शराब पीने के लिए मांग रहा था। नहीं देने पर बुधवार की सुबह माचिस से उसके कपड़े में आग लगा दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया है। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वृद्ध काफी देर तक गंभीर स्थिति में गांव के स्कूल के पास पड़ा रहा।

इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर लुण्ड्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धनसाय कोरवा (45) निवासी उरदरा थाना लुण्ड्रा के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
5 Dec 2024, 5:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान