अंबिकापुर

SP suspended TI: एसपी ने टीआई और 2 प्रधान आरक्षकों को किया सस्पेंड, बिना सूचना भेजा था पश्चिम बंगाल

SP suspended TI: दोनों प्रधान आरक्षकों द्वारा पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गंभीर अनर्गल क्रियाकलाप करने की मिली जानकारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2025, 5:11 PM IST
SP suspended TI
Suspension order

अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज एसपी वैभव बेंकर ने कुसमी टीआई (SP suspended TI) और वहां पदस्थ 2 प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि टीआई ने दोनों प्रधान आरक्षकों को बिना वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए पश्चिम बंगाल भेजा था। यहां दोनों प्रधान आरक्षकों के गंभीर अनर्गल क्रियाकलाप में शामिल होने की जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के कुसमी टीआई ललित यादव (SP suspended TI) द्वारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रांजुल कश्यच को नोटिस की तामिली के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल भेजा गया था।

टीआई द्वारा न तो इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई थी और न ही अनुमति ली गई थी। वहीं दोनों प्रधान आरक्षकों द्वारा भी वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में अवगत नहीं कराया गया था। शिकायत में पाया गया कि दोनों प्रधान आरक्षक आसनसोल में गंभीर अनर्गल क्रियाकलाप में शामिल थे।

SP suspended TI: तीनों को किया सस्पेंड

इस मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए टीआई ललित यादव व दोनों प्रधान आरक्षकों विष्णुकांत मिश्रा व प्रांजुल कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित (SP suspended TI) कर लिया है। तीनों को बलरामपुर में लाइन अटैच किया गया है।

Updated on:
2 Jul 2025, 5:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप