सूरजपुर. पुलिसकर्मियों को 24 घंटे सातों दिन काम करना होता हैै। काम की अधिकता और व्यस्तता के चलते कई बार उन्हें जरूरी होने पर भी छुट्टियां (Leave on birth Day) नहीं मिल पाती हैं। कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि भले ही उनका व्यक्तिगत कितना बड़ा काम क्यों न हो, उन्हें ड्यूटी पर आना ही पड़ता है। कई बार तो छुट्टी मिलने के बावजूद हालात को देखते हुए उन्हें अपनी छुट्टियां कैंसिल करनी पड़ जाती हैं। लेकिन अब सूरजपुर पुलिस के जवानों व अधिकारियों को उनके बर्थ डे वाले दिन उन्हें ड्यूटी से राहत देते हुए उन्हें छुट्टी अथवा परमिशन दी जाएगी।