अंबिकापुर

Breaking News : हवा से बात कर रही बुलेट ने पल्सर सवार युवकों को मारी टक्कर, 3 गंभीर

बनारस मार्ग पर हुआ हादसा, बुलेट सवार 2 युवक अंबेडकर चौक की ओर जा रहे थे तेज रफ्तार में
2 min read
Accidental bike
Accidental bike

अंबिकापुर. गांधीनगर की ओर से तेज रफ्तार में अंबिकापुर की ओर जा रहे बुलेट सवार युवकों ने अपनी साइड में चल रहे पल्सर सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट व पल्सर में सवार 4 युवक घायल हो गए। इनमें से 3 युवकों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक प्रभारी द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया।


अंबिकापुर के गुरुद्वारा के पीछे निवासी असीम चावला 25 वर्ष अपने दोस्त जोड़ा पीपल निवासी कार्तिक 25 वर्ष के साथ शनिवार की रात करीब 9 बजे बुलेट क्रमांक सीजी 15 सीवी-1582 से गांधीनगर की ओर से शहर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलेट की स्पीड करीब 120 किमी प्रति घंटा रही होगी।

वह तेज रफ्तार में बनारस मार्ग पर स्थित डे-टू-डे शॉपिंग काम्पलेक्स के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक सवार को टक्कर मार अनियंत्रित हो गया। इस दौरान वह सामने से अपनी साइड में चल रहे पल्सर क्रमांक सीजी 12 एए-6598 को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार सहित पल्सर सवार सीतापुर निवासी मनीष व बगीचा निवासी अमोश सड़क पर जा गिरे।

इससे असीम चावला, कार्तिक व अमोश के सिर, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। जबकि मनीष को हल्की चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

इसी दौरान गश्त पर निकले यातायात प्रभारी भारद्वाज सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अपने वाहन से तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां असीम व अमोश की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।


अपनी साइड में चल रहे थे पल्सर सवार
बुलेट सवारों की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सड़क के दूसरी ओर जा रहे पल्सर सवार युवकों को टक्कर मार दी। बुलेट ने पल्सर को टक्कर मारी तो दोनों वाहन वहां खड़ी कार से भी जा टकराए। इससे उन्हें गंभीर चोट आई। हादसे में बुलेट व पल्सर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गए। इधर घायल पल्सर सवार मनीष ने बताया कि वह अपने दोस्त को शहर में छोड़कर गांधीनगर स्थित किराए के रूम में अमोश के साथ लौट रहा था।

Published on:
23 Dec 2017 09:58 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ