अंबिकापुर

नाबालिग बेटी के पेट में उठा दर्द, डॉक्टर की रिपोर्ट सुनकर मां-बाप रह गए सन्न

15 साल की उम्र में दुष्कर्म से हो गई थी प्रैंग्नेंट, पीडि़ता ने अस्पताल में दिया मृत बच्चे को जन्म, टिबिया बोन टेस्ट के लिए रखा गया सुरक्षित
2 min read
rape
Rape

अंबिकापुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से युवक कई महीने से दुष्कर्म कर रहा था। इसका पता घरवालों को तब चला जब उसने पेट में दर्द होने की बात बताई। जब जांच कराई गई तो नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह सुनकर उसके माता-पिता के होश उड़ गए।

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर ८वें महीने में ही नाबालिग ने 2 दिन पूर्व एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए मृत बच्चे का टिबिया बोन टेस्ट के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थानांतर्गत ग्राम बसकेपी, गणेश मोड़ निवासी सुखलाल नगेशिया उर्फ ठुरुवा पिता हजरा नगेशिया 25 वर्ष ने ग्राम जोधपुर की 15 वर्षीय किशोरी को अपने झांसे में लेकर कई बार दुष्कर्म किया था। पेट में दर्द होने पर 14 अक्टूबर 2017 को घरवाले जब किशोरी को डॉक्टर के पास ले गए तो उसके गर्भवती होने का पता चला।

इसके बाद उन्होंने किशोरी से पूछताछ के आधार पर सुखलाल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इधर किशोरी के गर्भ में बच्चा पल ही रहा था।

इसी बीच प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा किशोरी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां 25 मई को उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। प्री-मेच्योर डिलीवरी होने के कारण बच्चा काफी कमजोर था, इस कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बच्चे का टिबिया बोन टेस्ट के लिए सुरक्षित अस्पताल में रखवा दिया है। जांच में जो भी बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
27 May 2018 08:59 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से