Stone pelting in Ganesh idol immersion: एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकली शोभायात्रा पर किया पथराव, पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया अपराध
अंबिकापुर. Stone pelting in Ganesh idol immersion: बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम आरा में मंगलवार की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी में शोभायात्रा में शामिल एक युवती घायल हो गई। इससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित (Stone pelting in Ganesh idol immersion) हो गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी व तहसीलदार गांव में पहुंचे। उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुुर कर दी है।
हिंदू समाज के देवी-देवताओं के पूजन व शोभायात्रा में पत्थरबाजी (Stone pelting in Ganesh idol immersion) की घटनाएं देशभर से निकलकर सामने आ रही हैं। इसी बीच बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम आरा से भी ऐसी ही खबर सामने आई है।
दरअसल ग्राम आरा में गणेशोत्सव के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा पंडाल में रखी गई थी। 9 दिन तक चले आयोजन के बाद मंगलवार की शाम गणेश प्रतिमा का विसर्जन का कार्यक्रम था।
इस दौरान लोग प्रतिमा विसर्जन करने निकले। प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली थी। इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पत्थरबाजी की गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
गणेश प्रतिमा विसर्जन में एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा की गई पत्थरबाजी से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह व तहसीलदार कुमार गांव में पहुंचे।
पत्थरबाजी से आक्रोशित गांव वालों ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस व प्रशासन ने मौके की नजाकत को देखते हुए एक धर्म विशेष के 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद बरियों चौकी में भी काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। बुधवार की सुबह भी गांव में इस बात को लेकर आक्रोश है।