अंबिकापुर

सख्त लॉकडाउन के बीच सरगुजा और सूरजपुर के कलक्टर-एसपी ने बॉर्डर पर की जांच, कहा- कड़ी नजर रखें

Strict Lockdown: 13 अप्रैल से दोनों जिले में लगाया गया है सख्त लॉकडाउन (Total lockdown), दोनों जिलों की सीमाएं (Border) हैं पूरी तरह से सील
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2021, 10:56 AM IST
Collector-SP check on border
Collector-SP on border

अंबिकापुर.सरगुजा कलक्टर संजीव कुमार झा(Surguja Collector), सूरजपुर कलक्टर रणबीर शर्मा, सरगुजा पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा तथा सुरजपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा उदयपुर विकासखण्ड के गुमगा में बने अंतरजिला चेक पोस्ट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने चेकपोस्ट (Check post) पर तैनात कर्मचारियों को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि सरगुजा व सूरजपुर जिले में 13 अप्रैल से सख्त लॉकडाउन (Strict lockdown) है।


अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर गुमगा में बनाया गया चेक पोस्ट सरगुजा तथा सुरजपुर जिले के सीमा पर स्थित है। निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बलों से चौकस होकर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

अनुमति के तहत आने-जाने वालों को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने की सख्त हिदायत देने कहा गया। दोनों जिले के जिला दंडाधिकारी द्वारा लॉकडाउन (Lockdown) को प्रभावी बनाने आवश्यक निर्देश दिए।

कलक्टर झा (Surguja Collector) ने इस दौरान साइकिल में छुही मिट्टी लेकर जाते हुए ग्रामीण से पूछताछ की और कहा कि अभी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बाहर निकलने पर 23 अप्रैल तक प्रतिबंध लागू है। इस अवधि में घर पर ही रहे और स्वयं को तथा दूसरों को कोरोना संक्रमित होने से बचने में सहयोग दें।


टीकाकरण के बारे में की पूछताछ
कलक्टर (Surguja Collector) ने ग्रामीण से कोरोना टीकाकरण के बारे में भी पूछ-ताछ की। इस पर ग्रामीण ने बताया कि उसने टीका लगवा लिया है। कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लॉकडाउन अवधि में टीकाकरण जारी रखें तथा तेजी लाने का प्रयास करें। टीकाकरण के लिए पात्र जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है उन्हें टीकाकरण सेंटर तक लाने प्रोत्साहित करें।


होम डिलीवरी को दें प्राथमिकता ताकि कोरोना संक्रमण न हो
कलक्टर ने कहा कि इस समय संस्थागत प्रसव (Delivery) के स्थान पर होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें ताकि कोरोना संक्रमण (Covid-19) का खतरा न रहे। इस दौरान एसडीएम उदयपुर अनिकेत साहू, एसडीओपी चंचल तिवारी, तहसीलदार सुभाष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Updated on:
15 Apr 2021, 10:56 AM IST
Published on: