अंबिकापुर

कोटा में तैयारी कर दी थी नीट की परीक्षा, फेल हुआ तो उठाया ऐसा कदम कि माता-पिता की कांप गई रूह

गंभीर स्थिति में रायपुर किया गया था रेफर, राजधानी में इलाज के दौरान छात्र ने तोड़ दिया दम
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2018, 7:57 PM IST
dead
Dead body

अंबिकापुर. 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद शहर के एक छात्र को उसके माता-पिता ने राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी करने भेजा था। छात्र ने एंट्रेंस एक्जाम दिया था। कुछ दिन पूर्व आए रिजल्ट में वह फेल हो गया था। इससे वह तनाव में रहता था। इसी बीच 7 सितंबर को वह घर की छत से कूद गया।

माता-पिता द्वारा गंभीर हालत में उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से माता-पिता जहां सदमे में हैं वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।


अंबिकापुर के पुराना बस स्टैंड पैलेस रोड निवासी रानू गुप्ता ने अपने बेटे लक्की गुप्ता 18 वर्ष को 12वीं पास करने के बाद राजस्थान के कोटा में पीएमटी की तैयारी करने भेजा था। तैयारी पूरी कर लेने के बाद उसने नीट का एंट्रेंस एक्जाम दिया था। परीक्षा देने के बाद वह घर लौट आया था। कुछ दिन पूर्व जब नीट का रिजल्ट आया तो वह उसमें फेल गया था।

इसके बाद से वह तनाव में रह रहा था। घरवालों ने भी उसकी तैयारी को लेकर कुछ बोला था। ऐसे में उसकी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। इसी बीच उसने शुक्रवार को अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब घरवालों ने उसे छत से नीचे लहूलुहान हालत में देखा तो तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।


रायपुर किया गया था रेफर, मौत
शहर के डॉक्टरों ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया था। इसके बाद उसे एंबुलेंस से रायपुर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


माता-पिता सदमे में
जवान बेटे की मौत से माता-पिता व घर के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे सदमे में हैं। इधर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Kukur Tihar Video: दिवाली के दिन अंबिकापुर में मनाया कुकुर तिहार, तिलक लगाकर की गई कुत्तों की पूजा, खिलाया स्पेशल खाना

Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार