19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : विधवा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटी बोली- मां के साथ उस रात 5 लोगों ने किया था दुष्कर्म

मां की मौत के बाद पुत्री ने पुलिस के सामने दिया बयान, बेटी बोली- मुझे मां ने बताया था कि 5 लोगों ने लूटी है मेरी इज्जत, मरने की कर रही थी बात

2 min read
Google source verification
ambikapur police

Daughter with police

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुदामानगर में गुरुवार की सुबह एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई।

वहीं मृतिका की 19 वर्षीय पुत्री ने अस्पताल चौकी में पुलिस के समक्ष गांव के ही 5 ग्रामीणों पर मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इस घटना से ही परेशान होकर मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुदामानगर निवासी 40 वर्षीय धनपतिया पति स्व. मोतीलाल कंवर ने गुरुवार की सुबह घर में ही फांसी लगा ली थी। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

इस दौरान मृतिका की 19 वर्षीय पुत्री कमला पैकरा ने अस्पताल चौकी पुलिस के समक्ष गांव के ही 5 लोगों पर मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इससे इस घटना से ही परेशान होकर मेरी मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


मरने की बात कर रही थी मां, आरोपियों ने दी थी धमकी
मृतिका की 19 वर्षीय पुत्री 12वीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार की सुबह मां की मौत होने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस मर्ग कायम करने के लिए युवती का बयान ले रही थी। इस दौरान उसने पुलिस को बताया कि ३ सितंबर को मेरी मां ने बताया था कि २ सितंबर की रात गांव के ही 5 लोगों ने मेरी इज्जत लूट ली है।

वहीं आरोपियों द्वारा घटना के संबंध में किसी को बताने पर महिला को गांव से बाहर निकाल देने की धमकी दी गई थी। इससे वह परेशान रहती थी। मां मरने की बात कह रही थी।


घटना के दिन मां ने नहीं जाने दिया था स्कूल
मृतिका की पुत्री ने बताया कि गुरुवार को मेरी मां ने स्कूल जाने से मना किया था। स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इस कारण मेरा छोटा भाई स्कूल चला गया था। मां के कहने पर मैं स्कूल नहीं गई। मैं स्नान कर रही थी।

स्नान करने के बाद जब मैं घर के अंदर जाकर देखी तो मेरी मां फांसी पर लटकी हुई थी। फिर तत्काल पड़ोस में रहने वाले बड़े पापा को घटना की जानकारी दी। बड़े पापा ने उसे फांसी से नीचे उतारा। उस दौरान मां की सांसें चल रही थीं। फिर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।


घटना की मुझे जानकारी नहीं
मुझे अभी इस तरक की कोई घटना की जानकारी नहीं है। अगर मर्ग डायरी मेरे पास पहुंचती है तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजेश तिवारी, करंजी चौकी प्रभारी

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग