अंबिकापुर

स्कूल में घुसते ही चिल्लाकर बाहर भागने लगे बच्चे, शिक्षकों ने भीतर जाकर देखा तो फटी रह गईं आंखें

मॉर्निंग में स्कूल पहुंचे बच्चों द्वारा की जा रही थी क्लास की साफ-सफाई, इसी बीच पड़ी उस विशालकाय चीज पर नजर

2 min read
Python in school

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के दतिमा मोड़ से लगे ग्राम रुनियाडीह मिडिल स्कूल के क्लास में बच्चे साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर आलमारी में लिपटे विशाल अजगर पर पड़ी तो वे चिल्लाते हुए बाहर निकले। जब शिक्षकों ने उनसे पूछा तो सांप के होने की जानकारी दी। फिर शिक्षकों ने क्लास से आलमारी को बाहर निकाला। इस दौरान बच्चों समेत अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद शिक्षकों ने उसे बोरे में भरकर नदी किनारे छोड़ दिया।


गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के करंजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुनियाडीह मिडिल स्कूल को बस्ता मुक्त विद्यालय घोषित किया गया है। शनिवार की सुबह मॉर्निंग स्कूल होने के कारण बच्चे 6.30 बजे स्कूल पहुंच गए थे। वे क्लास की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां रखी ओपन आलमारी पर पड़ी। उन्होंने देखा कि उसमें अजगर सांप लिपटा हुआ है।

ये भी पढ़ें

ऐसी है छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर की सड़क, इसे देखकर नेता प्रतिपक्ष ने भी तोड़ी चुप्पी

यह देख बच्चे चिल्लाते हुए बाहर परिसर में निकले। बच्चों की आवाज सुनकर शिक्षक वहां पहुंचे तो बच्चों ने सांप के होने की जानकारी दी। जब शिक्षक-शिक्षिकाएं कमरे में घुसे तो करीब 7 फीट के अजगर को देखकर उनकी भी आंखें फटी रह गईं। यह अजगर कहां से आया, यह किसी को पता नहीं।

इसके बाद अजगर को आलमारी सहित बाहर निकाला गया। यहां से शिक्षकों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को बोरे में भरा और नदी किनारे ले जाकर छोड़ दिया। सांप के स्कूल में घुस आने से काफी देर तक बच्चे दहशत में रहे।


की गई पूजा-अर्चना
बताया जा रहा है कि अजगर को देखने स्कूल के आस-पास रहने वाले लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर अजगर की पूजा-अर्चना की तथा दूध भी पिलाया।


योगा क्लास में गिरा था अजगर
गौरतलब है कि सप्ताहभर पूर्व सूरजपुर की एक कॉलोनी में संचालित महिलाओं के योगा क्लास में भी विशाल अजगर छत से गिर गया था। इस समय अफरा-तफरी मच गई थी। बाद में उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल की ओर छोड़ा गया था। जिले में लगातार अजगर सांप निकलने की घटनाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें

कीचड़ भरी सड़क पर फंसे भारी वाहन, अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग 4 घंटे तक रहा बंद
Published on:
28 Jul 2018 05:17 pm
Also Read
View All
Rape and murder case: Video: महिला से बलात्कार और हत्या का आरोपी बोला- किसी और से अवैध संबंध के चक्कर में मार डाला

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Rape and murder case: बलात्कार के बाद महिला की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी 8वें दिन गिरफ्तार, 35 हजार का था इनाम

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें