31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसी है छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर की सड़क, इसे देखकर नेता प्रतिपक्ष ने भी तोड़ी चुप्पी

अपर कलक्टर ने रिंग रोड का निरीक्षण कर ठेकेदार व सड़क विकास निगम के अधिकारियों को जारी की नोटिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 28 Jul 2018, 3:05 PM IST

Ambikapur road

Ambikapur ring road

अम्बिकापुर. बारिश में रिंग रोड की स्थिति खराब होने से होने वाली परेशानियों के मद्देनजर शुक्रवार को अपर कलक्टर निर्मल तिग्गा, एसडीएम अजय त्रिपाठी व सीएसपी आरएन यादव द्वारा रिंग रोड निर्माण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।

उन्होंने गांधी चौक से मिशन चौक, महाराणा प्रताप चौक, लरंग साय चौक, भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड तथा नमना होते हुए रिंग रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान काम की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर कर ठेकेदार व सड़क विकास निगम के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की।

उन्होंने रिंग रोड के गड्ढ़ों को दो दिवस के भीतर समतलीकरण करने के निर्देश दिए हैं। इधर नेता प्रतिपक्ष ने रोड की हालत देख नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ठेकेदार व प्रशासन जानबूझकर जनता को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है।


अपर कलक्टर ने ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण में तेजी लाने, श्रम शक्ति एवं मशीनरी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वहीं सीएसपी आरएन यादव द्वारा रिंग रोड में वाहनों की पार्किंग को हटाने तथा वाहनों की लोडिंग क्षमता का भी निरीक्षण करते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी दीपक मिश्रा, तहसीलदार रमेश मोर, सीजीआरडीसी के अभिषेक विश्वकर्मा तथा ठेकेदार के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


नेता प्रतिपक्ष ने भी दुर्दशा पर जताई नाराजगी
रिंग रोड निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही व प्रशासन के लापरवाह रवैये को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जानबूझ कर जनता को परेशान किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी और प्रशासन चाहे तो लोगों को बरसात के दौरान सुविधाजनक सड़क उपलब्ध करा सकती है,

किन्तु गैर जिम्मेदार रवैये के कारण ऐसी परिस्थितियां निर्मित हो रही हैं। उन्होंने लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो समय पर कार्य पूरा नहीं हो रहा, वहीं दूसरी ओर बरसात में पूरी सड़क को तालाब बना दिया गया है। सिंहदेव ने कहा है कि दो दिन में यदि व्यवस्था सुदृढ़ नहीं कर सकते, तो बता दें।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़