अंबिकापुर

इस बीएड कॉलेज में शोषण व धमकी से स्टूडेंट्स त्रस्त, कहा- शिक्षक करते हैं अपमानित तो प्राचार्य भी देते हैं साथ

प्राचार्य व प्रबंधन से त्रस्त विद्यार्थियों ने कॅरियर बचाने कुलपति, कमिश्नर, कलक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से लगाई गुहार
2 min read
Saint Harkeval Shiksha Mahavidyalaya
Saint Harkeval Shiksha Mahavidyalaya

अंबिकापुर. 'माझी जो नाव डुबोये, उसे कौन बचाये' आनन्द बख्शी द्वारा लिखी गयी 'अमर प्रेम' की यह पक्तियां संत हर केवल शिक्षा महाविद्यालय प्रबंधन पर सटीक चरितार्थ हो रही हैं। यहां प्राचार्य और प्रबंधन ही विद्यार्थियों की शिक्षा की नाव डूबो रहे हैं।


संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरगुजा विश्वविद्यालय कुलपति, कमिश्नर, कलक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी से महाविद्यालय प्रबंधन के दुव्र्यवहार, शोषण और धमकी दिये जाने की शिकायत की है। प्रबंधन और प्राचार्य से भयभीत छात्र-छात्राओं ने पत्र में आग्रह किया है कि उनके भविष्य को देखते हुए नाम व हस्ताक्षर को को उजागर नहीं किया जाये।


संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पत्र में कहा है कि अनुपस्थिति व दंड के नाम पर प्रबंधन 100 से 1000 रुपये तक का अवैध शुल्क वसूलता है। अवैध शुल्क के खिलाफ आवाज उठाने पर प्रायोगिक परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है। पत्र में कहा गया है कि प्राचार्य और प्रबंधन की धमकियों को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन शासन और समिति की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

शिक्षा महाविद्यालय में शिक्षक की प्रशिक्षण लेने आये विद्याथियों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। शिकायती पत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को भी दिया गया है।


शिक्षक भी करते है परेशान
विद्यार्थियों ने पत्र में शिकायत किया है कि कई बार सही तथ्यों से अवगत कराने पर शिक्षक भी विद्यार्थियों को जलील कर सामूहिक तौर पर अपमानित करते हैं। शिक्षक के दुव्र्यवहार कि शिकायत करने पर प्राचार्य शिक्षक के साथ खड़े नजर आते हैं। वे शिक्षक के साथ छात्र-छात्राओं को दोबारा अपमानित करते हैं। हाल ही में विद्यार्थियों के मसले को लेकर सहायक प्राध्यापक ने सरेआम पूरी कक्षा को अपमानित किया और प्राचार्य ने भी शिक्षक का साथ दिया।


विद्यार्थियों में है भय का वातावरण
प्राचार्य के भय से छात्र-छात्रायें स्तब्ध हैं। विद्यार्थियों ने पत्र में कहा है कि इस शिकायत के कारण हो सकता है उनके प्रायोगिक परीक्षा के अंक काट लिये जायें अथवा महाविद्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाये। छात्र-छात्राओं ने शिकायती पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों का भविष्य बचाने के लिए प्राचार्य और प्रबंधन पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है।


मिली है शिकायत
संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय की शिकायत मिली है। शिकायत के बाद एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी जांच कर रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
प्रो. रोहिणी प्रसाद, कुलपति सरगुजा विश्वविद्यालय


नाजायज लाभ लेने के लिए की गई है शिकायत
नाजायज लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों ने शिकायत की है। महाविद्यालय प्रबंधन और मेरे उपर गलत आरोप लगाया गया है। जो विद्यार्थी नियमित कक्षा में नहीं आते हैं वही आरोप लगा रहे हैं।
डॉ. अंजन सिंह, प्राचार्य संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय

Published on:
05 Mar 2018 03:16 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

शराब के नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी इंसास राइफल, दुर्ग से कैदी को शिफ्ट करने पहुंचे थे अंबिकापुर

Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video