अंबिकापुर

गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे युवकों को रात में जब असली के हुए दर्शन तो दोनों का ये हुआ हाल

अपनी-अपनी साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे दोनों, मक्के के खेत के पास पहुंचते ही हो गया सामना

2 min read
Crushed bicycle
Elephants crushed bicycle

पोड़ी मोड़. प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बघराडांड़ नर्सरी के पास सोमवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन कर २ युवक साइकिल से लौट रहे थे। जब वे मक्के के खेत के पास से गुजरे तो वहां पहले से बैठे हाथी ने एक युवक को सूंड से लपेटकर फेंक दिया। इससे वह गड्ढे में जा गिरा। यह देख दूसरा युवक साइकिल छोड़कर मौके से जान बचाकर भाग निकला।

वहीं दूसरा युवक भी घायल हालत में गड्ढे से निकलकर भागने में कामयाब रहा। दोनों की साइकिल मौके पर ही रह गई थी, सुबह जब युवक साइकिल लेने पहुंचा तो दोनों साइकिल को हाथियों ने कुचलकर तोड़ दिया था। मौके पर वन अमला भी पहुंचा था।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पार्वतीपुर निवासी धनसाय पिता रामप्रसाद पंडो व सीटीपखना निवासी मुन्नीलाल पिता रामरतन बरगाह गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने चारपारा गए थे। विसर्जन के बाद सोमवार की रात लगभग ९.३० बजे दोनों अलग-अलग साइकिल से घर लौट रहे थे।

दोनों रास्ते में बघराडांड़ नर्सरी के पास पहुंचे ही थी कि मक्का खेत में बैठे हाथी की नजर उन पर पड़ गई। दोनों युवक इस बात से अनजान थे कि वहां हाथी भी हो सकता है। इसी बीच हाथी ने धनसाय पंडो को सूंड से लपेटकर फेंक दिया, इससे वह खेत में बने गड्ढे में जा गिरा। इससे वह घायल हो गया।

इधर हाथी उठा और मुन्नीलाल को दौड़ाने लगा। यह देख वह साइकिल छोड़कर भागते हुए गांव में पहुंच गया। इधर मौका पाकर घायल धनसाय भी किसी तरह गड्ढे से बाहर निकला और पास में रही रहने वाले फूलजेन लकड़ा के घर पहुंचा और पूरी रात वहीं बिताई।


सुबह पहुंचा वन अमला
हाथी के हमले में युवक के घायल होने की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान युवक मुन्नीलाल तथा दोनों के परिजन भी वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि घटनास्थल पर दोनों की साइकिल क्षतिग्रस्त पड़ी है। हाथी ने दोनों साइकिल को कुचल डाला था।

Published on:
19 Sept 2018 05:18 pm
Also Read
View All
Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल

Land Fraud in Ambikapur: बेवा की 24 डिसमिल जमीन का सौदा कर करा ली 3.14 एकड़ की रजिस्ट्री, रायपुर की महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर