15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM ने खोला चुनावी पिटारा, 98 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, कांग्रेस प्रदेश सचिव भी दिखे मंच पर

अटल विकास यात्रा के दूसरे चरण में कोरिया पहुंचे सीएम ने 27 किमी का किया रोड शो, ६४ विकास व निर्माण कार्य का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

3 min read
Google source verification
CM on stage

CM in Koria

बैकुंठपुर/पटना. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मंगलवार को अटल विकास यात्रा के द्वितीय चरण में कोरिया पहुंचे। सीएम ने चुनाव से पहले कोरिया के विकास के लिए पिटारा खोला। सीएम ने ग्राम चिरगुड़ा से चरचा कॉलरी तक करीब 27 किलोमीटर रोड शो कर 98.23 करोड़ के 64 विकास-निर्माण कार्यों की सौगात दी।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला भी पूरे समय सीएम के साथ मंच पर बैठे रहे। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।


मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अटल विकास यात्रा के दौरान सबसे पहले शाम को निर्धारित समय पर ग्राम पंचायत चिरगुड़ा पहुंचे। इस दौरान आमसभा को संबोधित कर पटना, महोरा, बैकुंठपुर स्वागत सभा पहुंचे और भाजपा सरकार के पिछले 15 साल के विकास-निर्माण कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं।

वहीं विकास रथ में सवार होकर रोड शो कर चरचा कॉलरी महाजन स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम विधानसभा बैकुंठपुर में 98 करोड़ 23 लाख के 64 विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 80 करोड़ 48 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 53 कार्यों का भूमिपूजन और 17 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्मित 11 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।


20 हजार 665 हितग्राहियों को वितरित की सामग्री
वहीं मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने विभिन्न योजनाओं के तहत 20 हजार 665 हितग्राहियों को 8 करोड़ 76 लाख का सामग्री वितरण किया गया है। इस अवसर पर श्रम खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भइयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, कलक्टर एनके दुग्गा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अपर कलक्टर आरए कुरुवंशी, एएसपी निवेदिता पाल शर्मा, एसडीएम पीवी खेस, डिप्टी कलक्टर सुमन राज, सीएमओ राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि-अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस सचिव मंच पर रहे उपस्थित
सीएम के कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश कांग्रेस सचिव योगेश शुक्ला भी नजर आए। वे सीएम के साथ पूरे समय मंच पर बैठे रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि योगेश शुक्ला के रनई पंचायत में चुनाव नहीं होते।

सर्वसम्मति से यहां सरपंच का चुनाव होता है। इधर मंच पर प्रदेश कांग्रेस सचिव के बैठने पर खेलमंत्री भइयालाल राजवाड़े ने सफाई देते हुए कहा कि वे रनई के जमींदार हैं। उनके गांव में कार्यक्रम हो रहा है तो जमींदार के रूप में उनका स्वागत किया गया है।


कार्यक्रम में इन बड़े कार्यों का लोकार्पण
- 13 करोड 84 लाख की लागत से निर्मित अंजनी जलाशय।
- 2 करोड़ 80 लाख की लागत से निर्मित शंकरपुर स्कूल झुमका बांध से सागरपुर बांध तक सड़क निर्माण।
- 43 लाख की लागत से निर्मित ग्राम कदमनारा के नकटीनाला में चकेरी डबरा स्टाप डेम निर्माण।
- 32 लाख की लागत से निर्मित ग्राम मंडलपारा के सलका नर्सरी में पुलिया निर्माण।
- 30 लाख की लागत से से निर्मित झुमका नौका विहार-मैकेनाईज बोट।
-1 करोड़ 77 लाख की लागत से निर्मित लाइवलीहुड कालेज कन्या छात्रावास।


कार्यक्रम में इन बड़े कार्यों का भूमिपूजन
- 29 करोड़ 8 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नगर पालिका बैकुंठपुर में जल शुद्धिकरण संयंत्र की स्थापना एवं पाइप लाइन विस्तार।
- 7 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित होने वाले जगदीशपुर से रकमा तक पहुंच मार्ग।
- 5 करोड़ 77 लाख की लागत से निर्मित होने वाले दुधनिया से रटगा स्कूल तक पहुंच मार्ग।


- बैकुंठपुर में 5 करोड़ 6 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्टेडियम निर्माण।
- बैकुंठपुर में 3 करोड़ 84 लाख की लागत से निर्मित होने वाली लाइब्रेरी निर्माण।
- 3 करोड़ 67 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम सलका से मेको तक पहुंच मार्ग।


इतनी योजनाओं्र में सामग्री वितरित
-संचार क्रांति योजना से 16 हजार 740 हितग्राहियों को मोबाइल।
- पंजीकृत 5 हजार 57 किसानों को 8 करोड़ 41 लाख का धान बोनस।
- कार्यक्रम में 1 हजार 157 किसानों को आबादी पटटा वितरण।


-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 6 करोड़ 34 लाख का 18 हजार 142 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन।
-श्रम विभाग की योजना से 800 हितग्राहियों को 22 लाख 91 हजार की साइकिल, सिंलाई मशीन, औजार किट वितरण।
- मुख्यमंत्री मनरेगा मजदूर टिफिन योजना से 9200 श्रमिकों को टिफिन का वितरण।