अंबिकापुर

तरबूज के खेत में किसान ने अचानक इस दुर्लभ जानवर को देखा तो खड़े हो गए रोंगटे

सूचना पर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि यह जानवर अब होता जा रहा है विलुप्त, तमोर पिंगला अभयारण्य में छोडऩे की तैयारी
2 min read
Pangolin
Pangolin

अंबिकापुर. एक किसान अपने खेत में सोमवार की सुबह तरबूज की खेती देखने गया था। इसी दौरान उसकी नजर गोलाई लिए हुए किसी चीज पर पड़ी। उसने उसे हिलते देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। वह चिल्लाया तो आस-पास के लोग भी पहुंच गए। कुछ लोगों ने जब उसे हिलाया-डुलाया तो वह हरकत करने लगा। गांव वालों के लिए यह दुर्लभ प्राणी था।

इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने उक्त प्राणी को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि यह दुर्लभ प्राणी पैंगोलिन है। जो बेहद शर्मिला होता है। उसे तमोर पिंगला अभयारण्य में छोड़े जाने की तैयारी है।


सूरजपुर वन परिक्षेत्र के भैयाथान थानांतर्गत ग्राम कसकेला के किसान संजय पनिका ने तरबूत की खेती की है। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे वह तरबूज की फसल देखने गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़ी हिलती-डुलती चीज पर पड़ी। उसने देखा तो अन्य लोगों को आवाज दी। जब लोग पहुंचे तो उस दुर्लभ जीव को पहचानने की कोशिश करने लगे।

इसी बीच उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। बताया गया कि उक्त जानवर पैंगोलिन है। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक केके बिसेन ने बताया कि पैंगोलिन एक दुर्लभ प्राणी है। जो शर्मिला होता है।

आस-पास किसी की आहट सुनकर वह अपने आप को गोलाई के आकार का बना लेता है। यह जानवर आज विलुप्त होता जा रहा है। पैंगोलिन को पकड़कर वन विभाग द्वारा सुरक्षित रखा गया है। इसे तमोर पिंगला के संरक्षित जंगल में छोडऩे की तैयारी की जा रही है।


लोगों की जुट गई थी भीड़
किसान के खेत में मिले पैंगोलिन को देखने मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। वहीं वन अमला भी इस दुर्लभ जानवर को देखने पहुंचा था।

Published on:
24 Apr 2018 04:58 pm
Also Read
View All